Devendra Fadnavis: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में महायुति की सरकार बनना तय है। निवर्तमान डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणनीस ने कहा है कि महाराष्ट्र चुनाव के नतीजे बताते हैं कि यह राज्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का समर्थन करता है। जनता ने उनके नारे ‘एक हैं तो सेफ हैं’ को सिद्ध किया है। राष्ट्रीय विचारों के लिए लड़ने वाली पार्टी को जनता ने मत दिया है। लाड़की बहनों का धन्यवाद।
मेरा बेटा राज्य में बड़ा नेता बन गया है: सरिता
देवेंद्र फडणनीस ने कहा कि यह एकनाथ शिंदे, अजित पवार और हमलोगों की एकजुटता की जीत है। पूरे महायुति की जीत है। वहीं, देवेंद्र फडणवीस की मां सरिता फडणवीस ने बेटे को आशीर्वाद दिया है। मां सरिता ने कहा, यह एक बड़ा दिन है, क्योंकि मेरा बेटा राज्य में बड़ा नेता बन गया है। वह 24 घंटे सातों दिन कड़ी मेहनत कर रहे थे। बेशक, वह मुख्यमंत्री बनेंगे। लाडली बहनों का भी आशीर्वाद मिला है।
एक है तो ‘सेफ’ है !
मोदी है तो मुमकिन हैं ! #Maharashtra #महाराष्ट्र— Devendra Fadnavis (@Dev_Fadnavis) November 23, 2024
बहुमत से काफी आगे निकल चुकी है महायुति
बता दें, महायुति बहुमत से काफी ज्यादा आगे निकल चुकी है। अब राज्य में महायुति की ही सरकार बनने वाली है। इस जीत पर कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है। एक तरफ राहुल नार्वेकर ने महायुति को बधाई दी है। खबर यह भी है कि देवेंद्र फडणवीस को राज्य का नया सीएम बनाया जा सकता है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष उनसे मिलने के लिए भी पहुंचे हैं।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI‘ को अभी Subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।