राहुल गांधी के प्रधानमंत्री बनने के बयान पर बीजेपी ने कहा… हसीन ख्वाब के लिए जगह खाली नहीं

NULL

राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री बनने को तैयार होने के बयान पर चुटकी लेते हुए बीजेपी ने कहा कि ‘हसीन ख्वाब’ देखना अच्छी बात है लेकिन अभी उनके लिये कोई जगह खाली नहीं है। बीजेपी के वरिष्ठ प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने यहां कहा ‘‘आखिर दिल की बात जुबां पर आ ही गई कि वो (राहुल गांधी)  प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार हैं। लेकिन अभी कोई जगह खाली नहीं है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री बनने से पहले आप (राहुल) 2-3 राज्यों में मुख्यमंत्री तो बनवा लें। जब राहुल गांधी कांग्रेस उपाध्यक्ष थे तब कांग्रेस 13 राज्यों में चुनाव हारी और जब से वे पार्टी के अध्यक्ष बने हैं, कांग्रेस पांच चुनाव हार चुकी है। अब कांग्रेस कर्नाटक में हार का ‘सिक्सर’ लगायेगी। राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि उनका नेतृत्व तो उनके अपने सहयोगी दल ही नहीं मानते। यह राकांपा सहित अन्य दलों के रूख से साफ हो गया है।

हुसैन ने कहा, ‘‘ देश एक बार फिर नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व को जनादेश देगा और उन्हें प्रधानमंत्री बनायेगा।’’ उन्होंने कहा कि हसीन ख्वाब देखना अच्छी बात है लेकिन लगातार हार के बाद भी ऐसा ख्याल केवल ख्वाब ही है। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज कहा कि यदि उनकी पार्टी वर्ष 2019 के लोकसभा चुनावों में ‘सबसे बड़े दल’ के रूप में उभरती है तो वह प्रधानमंत्री बनने के लिए तैयार हैं।

चर्चा के दौरान राहुल गांधी से सवाल किया गया कि क्या वह अगले प्रधानमंत्री बनेंगे ? इस पर कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘‘यह निर्भर करेगा…. कांग्रेस का चुनाव में प्रदर्शन कैसा रहता है, यह उस पर निर्भर करेगा…. मेरे कहने का अर्थ है, यदि यह सबसे बड़ी पार्टी के रूप में ऊभरती है तो, हां।’’ राहुल ने कहा कि उन्हें ‘‘पूरा विश्वास’’ है कि नरेन्द्र मोदी अगले प्रधानमंत्री नहीं होंगे।

अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये की पंजाब केसरी अन्य रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।