पटना : विशेष राज्य का दर्जा व विशेष पैकेज के सवाल पर 25 जून को जन अधिकार पार्टी बिहार बंद का आह्वान किया। पार्टी संरक्षक सह सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने कहा कि बिहार कीजनता जिन नेताओं को प्रदेश की कमान सौंपी वहीं बिहार को ठगने का काम किये। केन्द्र व राज्य सरकार में मंत्री के पद पर रहते नीतीश कुमार, रामविलास पासवान, उपेन्द्र कुशवाहा व लालू प्रसाद यादव विशेष राज्य का दर्जा नहीं ले पाये और फिर चुनाव का मौकसम आते ही इस मुद्दे का राग अलापने लगे।
उन्होंने कहा कि केन्द्र व राज्य में एक ही सरकार है फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार किससे इसकी मांग कर रहे हैं। इस मुद्दे को लेकर जाप पार्टी 5 जून से प्रदेश में विभिन्न चरणों में आन्दोलन चलायेगी। पहले चरण में 5 जून को जिला मुख्यालयों पर धरना, 11 जून को रेल रोको व 25 जून को बिहार बंद करेगा। बिहार अपराधियों व बलात्कारियों के हाथों असुरक्षित है। इस अवसर पर रघुपति ङ्क्षसह, प्रेमचन्द ङ्क्षसह, राघवेन्द्र कुशवाहा समेत अन्य उपस्थित थे।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे


















