भारत जोड़ो यात्रा की वर्षगांठ पर राहुल गाँधी ने बताये इसके फायदे , कहा बेहतर कल की नींव बनी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

भारत जोड़ो यात्रा की वर्षगांठ पर राहुल गाँधी ने बताये इसके फायदे , कहा बेहतर कल की नींव बनी

चार हजार किलोमीटर की भारत जोड़ो यात्रा की पहली वर्षगांठ पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को

चार हजार किलोमीटर की भारत जोड़ो यात्रा की पहली वर्षगांठ पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को कहा कि एकता और प्रेम की दिशा में उठाए गए करोड़ों कदम देश के बेहतर कल की नींव बन गए हैं और यह नफरत मिटने और भारत के एक होने तक जारी रहेगा। एक सप्ताह की यूरोप यात्रा पर गए राहुल गांधी ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा, ”भारत जोड़ो यात्रा के एकता और प्रेम की ओर उठाए गए करोड़ों कदम देश के बेहतर कल की नींव बन गए हैं। नफरत खत्म होने व भारत एक होने तक यात्रा जारी है। ये मेरा वादा है।
मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा यह आंदोलन इतिहास में अद्वितीय है 
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी 4,000 किलोमीटर की यात्रा की सराहना की और कहा कि जनता यह आंदोलन इतिहास में अद्वितीय है।भारत जोड़ो यात्रा एक जन आंदोलन है, इसका इतिहास में कोई मुकाबला नहीं है। आज यात्रा का एक साल पूरा होने पर, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की ओर से मैं राहुल गांधी, सभी भारत यात्रियों और उन लाखों नागरिकों को बधाई देता हूं, जो इस ऐतिहासिक यात्रा में शामिल हुए। 
यह यात्रा आर्थिक असमानताओं, मूल्य वृद्धि, बेरोजगारी, सामाजिक अन्याय, संविधान की तोड़फोड़, सत्ता के केंद्रीकरण के वास्तविक मुद्दों को लोगों की कल्पना के केंद्र में लाना चाहती है। भारत जोड़ो यात्रा जहां भी गई, इसने दिल जीत लिया और भाजपा-आरएसएस को सत्ता से बाहर करने की उलटी गिनती शुरू कर दी। इस विचार को बचाने के लिए लाखों कांग्रेसी और महिलाएं एक ऐतिहासिक तीर्थयात्रा पर निकल पड़ीं।हमें भारत माता के लिए अपने बलिदानों, भारत के प्रति अपनी प्रतिबद्धता पर गर्व है।वेणुगोपाल ने कहा,भारत जोड़ो यात्रा हर भारतीय को तब तक प्रभावित करेगी, जब तक नफरत खत्म नहीं हो जाती और बेजुबानों को आवाज नहीं मिल जाती। यात्रा जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

thirteen − 3 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।