आज हम आपको बताने जा रह है एक ऐसे कीड़े के बारे में , जिसकी रफ़्तार के आगे चीता भी हुआ फेल ! जी हाँ , इस की़डे (माइट) ने दुनिया में सबसे तेज भागने का रिकॉर्ड बनाया है। माइट, चीते से 20 गुना तेज भागता है। हालांकि इसका आकार तिल (सेसमी) के आकार से ज्यादा नहीं होता है।
पाराटारसोटोमस मैकरोपलपिस नाम के इस जीव की भागने की गति 2,092 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ने वाले किसी प्राणी के बराबर है। माइट ने ऑस्ट्रेलियाई कीड़े टाइगर बीटल को काफी पीछे छोड़ दिया है।
जमीन पर सबसे तेज गति से दौड़ने वाले जानवर का रिकॉर्ड अभी तक टाइगर बीटल के नाम था जो 171 बॉडी लेंथ प्रति सेकेंड के हिसाब से दौड़ता है।
बॉडी लेंथ में शरीर की लंबाई के हिसाब से किसी जानवर की गति का आकलन किया जाता है। वहीं माइट ने 322 बॉडी लेंथ प्रति सेकेंड के हिसाब से दौड़ते हुए एक नया रिकॉर्ड स्थापित किया है। चीता 97 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ता है। यह गति 16 बॉडी लेंथ प्रति सेकेंड के बराबर है।
शोधकर्ताओं के मुताबिक, यह शोध वाकई काफी दिलचस्प है। इसके जरिये एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड स्थापित हुआ है। इसके अलावा इस शोध से जानवरों की शारीरिक सीमाओं और शरीर विज्ञान की गतिविधियों के रहस्यों को समझने में मदद मिली है।
पोमोना कॉलेज में बायोलॉजी के प्रोफेसर जोनाथन राइट ने बताया, माइट आमतौर पर दक्षिण कैलिफोर्निया में पाए जाते हैं। यह दीवारों और चट्टानों में आसानी से मिल जाते हैं। शोधकर्ताओं ने इसकी स्पीड को मापने के लिए हाई स्पीड कैमरों का इस्तेमाल किया।
देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ।