Odisha Bus Overturned : ओडिशा में फिरिंगिया के पास पलटी बस, दो की मौत नौ लोग घायल
Girl in a jacket

Odisha Bus Overturned : ओडिशा में फिरिंगिया के पास पलटी बस, दो की मौत नौ लोग घायल

Odisha Bus Overturned: खबर ओडिशा के कंधमाल जिले से आ रही है, जहां मंगलवार को एक यात्री बस के पलट जाने से 2 लोगों की मौत हो गई और नौ लोग घायल हो गए हैं। यह दुर्घटना फिरिंगिया के पास हुई है।

ओड़िसा में एक भयानक दुर्घटना हो गई है। दरसल, ‘सालुंकी’ बस आज मुनिगुडा से फुलबनी जा रही थी, जो कि फिरिंगिया के पास अचानक पलट गयी। इस दुर्घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि नौ लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। गंभीर रूप से घायल मरीजों को फूलबनी के जिला मुख्यालय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

फूलबनी के एसडीएम चित्तरंजन महंत ने जानकारी दी है कि इस बस दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई और नौ अन्य घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। बस में लगभग 50 यात्री थे। फिरिंगिया में एक मोड़ पर बस पलट जाने से ये दुर्घटना हुई है।

वहीं इस घटना को लेकर कंधमाल के कलेक्टर और डीएम आशीष ईश्वर पाटिल कहते हैं, “हम मृतक के इलाज और मदद के लिए हर कदम उठा रहे हैं”।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।