अल्लू अर्जुन के खिलाफ नोटिस जारी, हैदराबाद पुलिस ने आज पूछताछ के लिए बुलाया - Punjab Kesari
Girl in a jacket

अल्लू अर्जुन के खिलाफ नोटिस जारी, हैदराबाद पुलिस ने आज पूछताछ के लिए बुलाया

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के खिलाफ हैदराबाद पुलिस ने एक और नोटिस जारी किया है।

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के खिलाफ हैदराबाद पुलिस ने एक और नोटिस जारी किया है। पुष्पा 2 फिल्म के एक्टर को 24 दिसंबर की सुबह 11 बजे चिक्कड़पल्ली पुलिस स्टेशन में पेश होने का निर्देश दिया है। पुष्पा 2 के प्रीमियर के दौरान 4 दिसंबर को संध्या थिएटर में मची भगदड़ में एक महिला की मौत हो गई थी। इस संबंध में अल्लू अर्जुन के खिलाफ एफआईआर दर्ज है। इस मामले में वह जेल भी जा चुके हैं, हालांकि तेलंगाना हाईकोर्ट ने उन्हें अंतरिम जमानत दे दी है।

ALLU 1

अल्लू अर्जुन पर इन धाराओं में केस दर्ज

थिएटर में मची भगदड़ में महिला की मौत के बाद पति की शिकायत के आधार पर पुलिस ने अल्लू अर्जुन के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 105 (गैर-इरादतन हत्या) और 118(1) (जानबूझकर चोट पहुंचाना) के तहत अल्लू अर्जुन, उनकी सिक्योरिटी टीम और संध्या थिएटर मैनेजमेंट के खिलाफ चिक्काडपल्ली पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया है। चिक्काडपल्ली पुलिस ने ही अल्लू अर्जुन को उनके घर से गिरफ्तार किया था।

ALLU 2

क्या है पूरा मामला?

बता दें कि 4 दिसंबर 2024 को हैदराबाद के संध्या थिएटर में अल्लू अर्जुन ‘पुष्पा 2’ के प्रीमियर पर अचानक पहुंच गए। जिसके बाद उन्हें देखने के लिए भगदड़ मच गई थी। जिसमें एक महिला की मौत हो गई थी, उसके बेटे की हालत अभी भी नाजुक है। हादसे के बाद अल्लू अर्जुन के खिलाफ मामला दर्ज हुआ और उन्हें एक रात जेल में काटनी पड़ी। फिर जमानत पर रिहा कर दिया गया। एक्टर ने पीड़ित परिवार को 25 लाख रुपये की मदद का ऐलान किया। अल्लू अर्जुन के पिता घायल बच्चे को देखने हॉस्पिटल गए। फिर अल्लू अर्जुन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और बताया कि वो अनुमति मिलने पर थिएटर गए थे। फिर पुलिस ने पलटवार किया और कहा कि उनकी तरफ से एक्टर को परमिशन नहीं थी। सीसीटीवी फुटेज भी जारी किया। एक्टर के घर पर प्रदर्शनकारियों ने हमला किया।

ALLU 3

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nine + sixteen =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।