RJD प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र पूर्वे के खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी

NULL

राजद की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। एक ओर राजद अध्‍यक्ष लालू प्रसाद यादव चारा घोटाले में सजायाफ्ता हो चुके हैं तो दूसरी ओर उनके परिवार पर बेनामी संपत्ति के मामले में जांच चल रही है। इस बीच बिहार के प्रदेश अध्‍यक्ष रामचंद्र पूर्वे को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया गया है।

खबरों के अनुसार , एमपी-एमएलए की स्पेशल कोर्ट ने रामचंद्र पूर्वे को खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर गिरफ्तार करने का निर्देश दिया है। बताया जाता है कि उनपर आदर्श आचार संहिता उल्लंघन करने का मामला दर्ज है।

बीते बिहार विधानसभा चुनाव 2015 में सीतामढ़ी में आदर्श आचार संहिता का मामला दर्ज कराया गया था। इसी मामले में कोर्ट ने निर्देश जारी किया है। हालांकि रामचंद्र पूर्वे के वकील का कहना है कि उन्होंने कोर्ट से जमानत ले लिया था।

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक  करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।