Noida: महिला डॉक्टर से छेड़छाड़ करने वाला ड्राइवर गिरफ्तार
Girl in a jacket

Noida: महिला डॉक्टर से छेड़छाड़ करने वाला ड्राइवर गिरफ्तार

नोएडा में एक महिला चिकित्सक को देर रात क्लीनिक से घर छोड़ने जा रहे ड्राइवर ने उनके साथ छेड़छाड़ की। जिसके बाद महिला ने इसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई और पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है।

  • महिला चिकित्सक से छेड़छाड़ करने वाले ड्राइवर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • आरोपी राजकुमार मंडल को गिरफ्तार
  • महिला चिकित्सक को घर छोड़ने के दौरान चालक कर रहा था छेड़छाड़

थाना सेक्टर-113 नोएडा पुलिस ने महिला के साथ छेड़छाड़ करने वाला अभियुक्त (ड्राइवर) को मंगलवार को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक सोमवार की देर रात महिला ने चालक राजकुमार मंडल के बारे में सेक्टर-50 स्थित घर जाने के दौरान छेड़छाड़ करने की सूचना दी। सूचना के आधार पर थाना सेक्टर-113 पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।

मामला महिला चिकित्सक से जुड़ा हुआ था इसीलिए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सेक्टर-75 स्थित स्पेक्ट्रम मॉल के पास से आरोपी राजकुमार मंडल को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी बिहार के मधुबनी जिला का रहने वाला है। वर्तमान में आरोपी सेक्टर-51 के होशियारपुर में रहता था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12 − six =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।