नीतीश ने अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रदेश एवं देश की महिलाओं को बधाई दी  - Punjab Kesari
Girl in a jacket

नीतीश ने अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रदेश एवं देश की महिलाओं को बधाई दी 

NULL

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रदेश एवं देश की महिलाओं को बधाई एवं शुभकामनायें दी है।  मुख्यमंत्री कार्यालय से आज जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक नीतीश ने महिलाओं के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुये कहा है कि महिलायें समाज का अभिन्न हिस्सा हैं, वे अपनी प्रतिभा के बलबूते विभिन्न क्षेत्रों में अलग पहचान बना रही हैं।

उन्होंने कहा कि किसी भी राज्य या फिर देश के विकास में महिलाओं का योगदान आवश्वयक है। नीतीश ने कहा कि महिलाओं के सामाजिक एवं आर्थिक विकास के साथ उन्हें एक सुरक्षित और बेहतर माहौल देकर ही विकास को सही मायने में परिभाषित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण एवं उन तक विकास का लाभ पहुंचाने के लिए प्रयासरत है।

हमारी मुख्य खबरों के लिए यहां क्लिक करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × 3 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।