ओडिशा में नया पावर प्लांट, केंद्रीय परियोजनाओं का कार्यान्वयन सराहनीय - Punjab Kesari
Girl in a jacket

ओडिशा में नया पावर प्लांट, केंद्रीय परियोजनाओं का कार्यान्वयन सराहनीय

ओडिशा में नया पावर प्लांट, ऊर्जा क्षेत्र को मिलेगी नई दिशा

ओडिशा में नया पावर प्लांट स्थापित करने के साथ केंद्रीय परियोजनाओं का कार्यान्वयन सराहनीय है। केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल ने राज्य के विकास के प्रति प्रतिबद्धता जताई और उप मुख्यमंत्री कनक वर्धन सिंहदेव के साथ योजनाओं की समीक्षा की। राज्य में विद्युत और शहरी क्षेत्रों में केंद्र सरकार की योजनाओं के प्रभावी कार्यान्वयन की सराहना की गई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबका साथ-सबका विकास विजन को आगे बढ़ाते हुए केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल ने ओडिशा में नया पावर प्लांट स्थापित करने और केंद्रीय परियोजनाओें के कार्यान्वयन को सराहाते राज्य के विकास के प्रति प्रतिबद्धता जताई। ओडिशा दौरे पर पहुंचे केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल ने उप मुख्यमंत्री कनक वर्धन सिंहदेव और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ भुवनेश्वर में प्रदेश के विद्युत एवं शहरी मामलों की योजनाओं की समीक्षा की। केंद्रीय ऊर्जा मंत्री ने पुरी में भगवान जगन्नाथ के दर्शन किए और विधिवत रूप से पूजा-अर्चना की।

9cd98fcc d959 42c1 9c35 8167b33adced

समीक्षा बैठक के दौरान केंद्रीय ऊर्जा मंत्री ने राज्य में विद्युत और शहरी मामलों के क्षेत्रों की वर्तमान स्थिति का आकलन किया। साथ ही, केंद्रीय मंत्री मंत्री ने शहरी और विद्युत क्षेत्रों में केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं व परियोजनाओं के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए राज्य के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ओडिशा में प्रचुर मात्रा में कोयला भंडारण है, राज्य में नए पावर प्लांट स्थापित करने की आपार संभावनाएं हैं। निजी निवेशकों और राज्यों के लिए पिटहेड पर संयंत्र स्थापित करने का सुनहरा मौका है। इससे राज्य के राजस्व में महत्वूपर्ण वृद्धि होने की संभावना है।

काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में कर्मचारियों के स्वास्थ्य हेतु सामुदायिक रसोई

केंद्र सरकार ओडिशा के सर्वांगीण विकास हेतु संकल्पित : मनोहर लाल ओडिशा के उप मुख्यमंत्री कनक वर्धन सिंहदेव ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री को आश्वस्त किया कि प्रदेश में विद्युत एवं शहरी मामलों की योजनाओं को प्रमुखता से लागू किया जाएगा। ओडिशा ने जन सामान्य के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं और परियोजनाओं के प्रभावी कार्यान्वयन में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है एवं निरंतर प्रगतिरत है। केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल ने राज्य सरकार को ओडिशा को भरोसा दिलाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ओडिशा के सर्वांगीण विकास हेतु संकल्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty − twelve =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।