दिल्ली के सरिता विहार इलाके में घरेलू झगड़े में एक शख्स ने अपनी पत्नी की हत्या कर उसके 7 टुकड़े कर दिए और उसके शव को एक गत्ते के बॉक्स में छुपाकर फेंक दिया। पुलिस उसी बॉक्स से मिले सुराग से आरोपी तक पहुंच गई. महिला के पति और उसके 2 भाइयों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
वही दिल्ली पुलिस ने बताया कि साजिद अली अंसारी ने अपनी पत्नी जूही की गला घोंटकर हत्या की और उसके शव को 7 टुकड़े कर अपने भाइयों (मोहम्मद इश्तियाक और मोहम्मद अस्मत अली) की मदद से उसे सरिता विहार के एक खाली फ्लैट में फेंक दिया। पुलिस के मुताबिक कातिल का सुराग गत्ते के उस बॉक्स से मिला जिसमें शव को बंद कर फेंका गया था।
कंपनी के कर्मचारी दिल्ली पुलिस को बताया कि ये पार्सल बॉक्स उसी कंपनी का है। और ये पार्सल कम्पनी के एक क्लाइंट जावेद अख्तर ने UAE से बुक करवाया था। जिसमें उनका कुछ सामन था। पुलिस की टीम जावेद अख़्तर का पता लेकर उसके पास अलीगढ़ पहुंची और उससे उस पार्सल बॉक्स के बारे में पूछताछ की गई।
जावेद अख़्तर ने बताया कि ये एक पार्सल बॉक्स नहीं है बल्कि ऐसे कई बॉक्स है जो उसने मंगवाए थे। उसने पुलिस को बताया कि कुछ बॉक्स तो उसने अपनी नौकरानी को दिए थे और बाकी के बॉक्स उसका एक घर दिल्ली के शाहीन बाग इलाके में है वहां पर रखे थे, जो उसने साज़िद अली अंसारी नाम के एक शख्स को किराए पर दिया हुआ है।
पुलिस ने जब जावेद से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसने खाली बॉक्स अपने दिल्ली के शाहीन बाग के एक फ्लैट में रखे थे। जहां साजिद किराए पर रहता था। लेकिन जब पुलिस फ्लैट पर पहुंची तो उसमें ताला बंद मिला। बाद में पुलिस ने तीनों आरोपियों को जामिया नगर इलाके से ही पकड़ लिया।
जूही ने अपने परिवार के खिलाफ जाकर साजिद से प्रेम विवाह किया था। जूही ने शादी के बाद अपना नाम राजबाला रख लिया था। इश्तियाक ने कानपुर से आईआईटी किया हुआ है। मो. हसमत एनजीओ के लिए सप्लाई एजेंट का काम करता था।
साजिद आगे बताया कि वर्ष 2010 में गलती से उसका फोन छपरा, बिहार निवासी जूही को लग गया था। इसके बाद दोनों में दोस्ती हो गई। साजिद जूही से मिलने छपरा जाने लगा। और इस तरह दोनों की प्रेम कहानी आगे बढ़ने लगी।
जूही ने बीए ऑनर्स (साइकोलॉजी) किया हुआ था। मो. साजिद ने कुरुक्षेत्र मेकेनिकल इंजीनियरिंग से बी.टेक किया था। वर्ष 2014 में दोनों ने शादी कर ली थी। उनकी ढाई व डेढ़ वर्ष की दो बच्चियां हैं। शादी के बाद जूही के परिवारवालों ने उससे संबंध खत्म कर लिए थे।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।