कोरोना वायरस : देश में बीते 24 घंटे में करीब साढ़े 3 लाख नए केस की पुष्टि, 2624 लोगों की मौत - Punjab Kesari
Girl in a jacket

कोरोना वायरस : देश में बीते 24 घंटे में करीब साढ़े 3 लाख नए केस की पुष्टि, 2624 लोगों की मौत

देश में कोरोना संक्रमण के लगभग साढ़े तीन लाख नये मामले सामने आने के साथ ही सक्रिय मामलों

देश में कोरोना संक्रमण के लगभग साढ़े तीन लाख नये मामले सामने आने के साथ ही सक्रिय मामलों की दर लगातार बढ़ती जा रही है और अब यह 15 प्रतिशत के करीब पहुंच गयी है। इस बीच देश में शुक्रवार को 29 लाख 1 हजार 412 व्यक्तियों को कोरोना का टीका लगाया गया तथा अब तक 13 करोड़ 83 लाख 79 हजार 832 लोगों को टीकाकरण किया जा चुका है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान देश में  3,46,786 नये मामले आने के साथ ही संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर एक करोड़ 66 लाख 10 हजार 481 हो गयी। सक्रिय मामलों में लगातार बढ़ोतरी से इनकी संख्या  25,52,940 हो गयी है और इसकी दर 14.93 हो गयी। दूसरी तरफ रिकाॅर्ड 2,19,838 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं जिसे मिलाकर अब तक एक करोड़ 38 लाख 67 हजार 997 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं।
इसी अवधि में  2,624 और मरीजों की मौत के साथ इस बीमारी से मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 1,89,544 हो गया है। देश में रिकवरी दर घटकर 83.92 फीसदी हो गयी है , जबकि मृत्युदर कम होकर 1.16 फीसदी रह गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।