Girl in a jacket

गढ़चिरौली मुठभेड़ से बौखलाए नक्सली, दंतेवाड़ा में की आगजनी

NULL

दंतेवाड़ा : छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में नक्सलियों ने उत्पात मचाया है, दो जेसीबी मशीनों में नक्सलियों ने आगजनी की है। घटना को अंजाम देने के बाद मौके पर पर्चे फेंक कर नक्सली फरार हो गए, किरंदुल थाना क्षेत्र की ये घटना है। मिली जानकारी के अनुसार मंगवार रात करीब 20 से 25 की संख्या में वर्दीधारी हथियार बंद नक्सली समलवार गांव पहुंचे।

समलवार गांव में एक एजेंसी द्वारा नल-जल योजना का कार्य किया जा रहा है। नक्सलियों ने एजेंसी के कर्मी को बंधक बनाकर वहीं रखे डीजल से जेसीबी में आग लगा दी। घटना की सूचना मिलते ही किरंदुल पुलिस मौके पर पहुंची, पुलिस ने गाड़ियों में लगी आग को बुझाया।

मौके पर नक्सलियों ने पर्चे भी फेंके थे, पुलिस ने पर्चों को जब्त कर लिया है। एसडीओपी धीरेन्द्र पटेल ने जानकारी देते हुए बताया की फेंके गए पर्चों में नक्सलियों ने गढ़चिरौली मुठभेड़ का किया विरोध है, पर्चों को पुलिस ने जब्त कर लिया है। जवान इलाके की सर्चिंग कर रहे है। बता दें कि नक्सलियों में गढ़चिरौली मुठभेड़ के बाद काफी बौखलाहट है। मुठभेड़ में 41 नक्सली मारे गए थे, इसके बाद आपनी मौजूदगी दर्ज करने नक्सली कई इलाकों में ऐसी घटना कर रहे है।

24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।