नक्सलवाद खात्मे की ओर - Punjab Kesari
Girl in a jacket

नक्सलवाद खात्मे की ओर

NULL

रायपुर : छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खात्मे को लेकर रमन सरकार के प्रयासों को केन्द्र सरकार की भी सराहना मिल रही है। खुद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राज्य सरकार के अभियान की तारीफ करते हुए पीठ थपथपाई है। राज्य के धुर नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में माओवाद अब बेअसर होने लगा है।

सुरक्षा बलों के सहयोग से राज्य सरकार के विशेष अभियान और रणनीतिक आपरेशन को बड़ी कामयाबी मिल रही है। कुछ वर्षों पहले तक बस्तर अंचल का दंतेवाड़ा जिला माओवाद की जकड़ में था। बस्तर अंचल में नक्सली गतिविधियां शहरी ईलाकों तक थी। रमन सरकार ने नए सिरे से माओवाद के खात्मे को लेकर कवायदें शुरू की।

नतीजतन अब वहां जनजीवन सामान्य सा नजर आने लगा है। दंतेवाड़ा समेत कुछ अन्य नक्सल प्रभावित जिलों में अब महिलाओं का समूह सामने आकर अनुकरणीय दिशा में काम कर रहा है। प्रधानमंत्री ने पहले छत्तीसगढ़ के दौरे में दंतेवाड़ा जिले में आम लोगों से चर्चा की थी। इस दौरान उन्होंने कौशल विकास के मामले में दिलचस्पी ले रही महिलाओं से खुद चर्चा की थी। इसके बाद केन्द्र सरकार ने माओवाद के खात्मे और विकास के साथ अभियान के लिए विशेष तौर पर छतीसगढ़ के लिए फंड भेजा है।

मोदी मानते हैं कि जिस जिले में नक्सलवाद का दहशत देश भर था वहां अब महिलाएं खुलकर सड़कों पर गतिविधियां चला रही है। ई-रिक्शा चलाकर उन्होंने रोजगार को अपनाया है। यह केवल बस्तर के अन्य जिले ही नहीं बल्कि देश भर के लिए अनुकरणीय हो सकता है। पीएम का दावा है कि स्वावलंबी बन रही महिलाओं के इस कदम से जाहिर हो गया है कि अब अच्छे दिन के साथ देश बदलने लगा है।

दंतेवाड़ा समेत बस्तर अंचल के बच्चे भी अब देश के प्रतियोगी परीक्षाओं में हिस्सा लेकर उच्च पदों पर पहुंच रहे हैं। सरकार की पहल से बस्तर की प्रतिभाओं को निखारने की कोशिशें अब रंग ला रहा है। पीएम की प्रशंसा के बाद अब सरकार की कोशिश अन्य जिलों में इसी तरह के अभियान की है।

हमारी मुख्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × three =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।