इटवा शहर में तीन घंटे में दो लड़कियों की चोटी काट दी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

इटवा शहर में तीन घंटे में दो लड़कियों की चोटी काट दी

NULL

चोटी कटने के मामले देश में काफी आ रहे हैं। हर रोज की बात है कि कई सारे मामले सुनने में आ ही जाते हैं कि इस शहर में चोटी कट गई। आज हम आपको इटवा की एक खबर बताएंगे जहां पर तीन घंटे के अंदर दो लड़कियों की चोटी काट दी गई है। इटवा क्षेत्र में तीन घंटे के अंदर दो लड़कियों की चोटी काटने से सनसनी फैल गई।

1555486110 2 248

यह खबर है कि इटवा क्षेत्र की एक लड़की जो नहा कर बैठी हुई थी अचानक से उसकी चोटी कट गई और वह बेहोश हो गई थी। उस लड़की को दो घंटे बाद भी होश नहीं आया था। बता दें कि इससे पहले दो बजे के करीब मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के बारिकपुर गांव में कक्षा सात की छात्रा स्वाति मौर्या की स्कूल से घर लौट कर कपड़ा बदलते समय चोटी कट गई थी। इससे वह भी बेहोश हो गई थी।

1555486110 3 185

इटवा थाना क्षेत्र के लक्ष्मनपुर उर्फ बल्लीजोत गांव निवासी त्रिभवन की बेटी कमलावती(17) मंगलवार शाम पांच बजे नहाकर घर के बरामदे में बैठी थी। इस दौरान उसकी चोटी अचानक कट कर जमीन पर गिर गई। कटी चोटी देख कर एक चीख के साथ वह बेहोश होकर गिर गई। परिवारीजन व गांव के लोग मौके पर जमा हो गए। लोगों में भय का माहौल बना रहा। बेहोश कमलावती के चेहरे पर पानी के छींटे मार कर होश में लाने का प्रयास किया जा रहा था पर दो घंटे बाद उसे होश आया।

1555486110 4 183

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × one =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।