नगर निकाय चुनाव : UP में हुई विकास की जीत : PM मोदी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

नगर निकाय चुनाव : UP में हुई विकास की जीत : PM मोदी

NULL

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के स्थानीय निकायों के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत पर राज्य की जनता का आभार व्यक्त किया है और कहा है कि यह विकास की जीत है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के नगर निकायों के चुनाव परिणामों पर ट्वीट किया,’देश मे विकास की एक बार फिर जीत हुई है।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश निकाय के चुनावों में भव्य जीत के लिए प्रदेश की जनता को बहुत-बहुत धन्यवाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी और पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को ढेरों शुभकामनाएं। यह जीत हमें जन कल्याण की दिशा में और अधिक मेहनत करने के लिए प्रेरित करेगी।‘

उल्लेखनीय है कि नगर निकाय के चुनावों में भाजपा ने भारी जीत दर्ज की है। राज्य के 16 नगर निगमों में से 14 पर उसका कब्जा हो गया है तथा अधिकतर नगर पालिका और नगर पंचायतों में भी वह जीत की ओर अग्रसर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 − 16 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।