मुंबई में अब तक की सबसे मंहगी फ्लैट डील, 240 करोड़ में खरीदे 4 फ्लैट - Punjab Kesari
Girl in a jacket

मुंबई में अब तक की सबसे मंहगी फ्लैट डील, 240 करोड़ में खरीदे 4 फ्लैट

NULL

इस बात में कोई दो राय नहीं है कि मुंबई में घर खरीदना और बनाना काफी मंहगा सौदा है। इस समय रीयल एस्टेट की स्थिति डंवाडोल चल रही है लेकिन मुंबई के ही एक बिजनेस परिवार ने 240 करोड़ रुपए में 4 फ्लैट खरीदे हैं। इन फ्लैट्स को 1.2 लाख रुपये प्रति वर्गफीट के हिसाब से खरीदा गया है। यह फ्लैट नेपिअन सी रोड पर बनने वाले लग्जरी आवासीय टावर द रेजिडेंस की 28वीं और 31वीं मंजिल में खरीदे गए हैं।

चारों सुपर बिल्टअप और हैं और हर फ्लैट का कारपेट एरिया करीब 4500 वर्गफीट है। यह टावर किलाचंद हाउस के पास है जो मुंबई का एक ग्रैंड पैलेस है। फिलहार कमजोर रहे रियल इस्टेट बाजार में इतनी बड़ी खरीद को लेकर कहा जा रहा है कि यह एकमात्र खरीद बाजार का चेहरा नहीं है, बाजार की स्थिति अब भी बहुत अच्छी नहीं है।

आपको बता दे कि इस फ्लैट को मुंबई की रहने वाली तंवारिया फैमिली ने खरीदा है। मिली जानकारी के मुताबिक नेपिअन सी रोड पर रियल स्टेट कंपनी, रुनवार ग्रुप एक शानदार लग्जरी अपार्टमेंट बना रहा है।  ये फ्लैट डील बीते माह जनवरी में हुई है।

बुधावर को तंवारिया फैमिली का कानूनी मसला देखने वाली फर्म वाडिया गांधी ने एक पब्लिक नोटिस जारी किया था जिसमें इस फ्लैट डील के बारे में जानकारी दी गई। बता दें कि ये लग्जरी अपार्टमेंट जिसमें तंवारिया फैमिली ने 4 फ्लैट खरीदे हैं, किलाचंद हाउस के पास है। बता दें कि किलाचंद हाउस मुंबई में पुराने समय के बचे कुछ आखिरी महलों में से एक है। इस महल में कभी पटियाला के महाराजा रहा करते थे।

अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये पंजाब केसरी की अन्य रिपोर्ट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।