मुंबई के सिंधिया हाउस में शुक्रवार शाम भीषण आग लग गई। आग सिंधिया हाउस की तीसरी और चौथी मंजिल पर लगी है, वही बताया जा रहा है कि बिल्डिंग में अभी भी 4 से 5 लोग फंसे हुए थे। जिन्हें बाद में बचा लिया गया।
आपको बता दें कि इस बिल्डिंग में आयकर विभाग का दफ्तर है वही , मौके पर दमकल विभाग की 20 गाड़ियां आग बुझाने के लिए पहुंची हुई हैं। इमारत से निकलने वाला धुंआ काफी दूर से देखा जा सकता है। आग की भयावहता को देखते हुए पूरे सिंधिया हाउस को खाली करवाया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि आग पहले दूसरे मंजिल पर लगी थी। जिसके बाद फैलते हुए तीसरी और चौथी मंजिल तक पहुंच गई। आग कैसे लगी है, अभी इसका कोई कारण पता नहीं लगा है।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


















