Mumbai Rain: मुंबई में भारी बारिश का कहर जारी, रेलवे ट्रैक पर भरा पानी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Mumbai Rain: मुंबई में भारी बारिश का कहर जारी, रेलवे ट्रैक पर भरा पानी

Mumbai Rain: मुंबई के कई इलाकों में भारी बारिश से जलभराव की समस्या पैदा हो गई है। लगातार बारिश से कई इलाकों में ट्रैफिक व्यवस्था गड़बड़ा गई है। साथ ही कई रेलवे ट्रैक पर जलभराव की स्थिति से रेल यातायात भी प्रभावित हुआ है। कई मार्ग की ट्रेनों को रोका गया। यही नहीं कुछ इलाकों के स्कूल, कॉलेज और दफ्तरों को भी बंद करने का आदेश जारी हुआ है।

मुंबई के चूना भट्टी रेलवे स्टेशन ट्रैक पर पानी भर गया है। वहीं, कुछ निचले इलाकों में भारी बारिश के कारण जलभराव हो गया। लोकल ट्रेन सेवाएं बाधित हुईं। आज भी भारी बारिश की संभावना बनी हुई है।

मुंबई के कुछ इलाकों में बीते रोज हुई भारी बारिश के कारण जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। वहीं मुंबई के कुर्ला इलाके से जलभराव की स्थिति ज्यादा गंभीर होती जा रही है। सड़कों से लेकर रेल मार्ग पर जलभराव हो चुका है। स्थिति यहां तक बनी हुई है कि सड़क पर चल रही कार भी आधी पानी में डूबी हुई हैं। रेलवे ट्रैक पर भी पानी जमा हो गया है।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।