Mumbai Hit And Run Case : ऑडी कार ने 2 ऑटोरिक्शा को मारी टक्कर, 4 घायल
Girl in a jacket

Mumbai Hit and Run Case : ऑडी कार ने 2 ऑटोरिक्शा को मारी टक्कर, 4 घायल

Mumbai Hit and Run Case

Mumbai Hit and Run Case : मुंबई के मुलुंड इलाके में सोमवार को एक तेज रफ्तार ऑडी कार ने दो खड़े ऑटोरिक्शा को टक्कर मार दी जिससे चार लोग घायल हो गए। वहीं घायलों में एक की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

Highlights
. Mumbai Hit and Run Case
. ऑडी कार ने 2 ऑटोरिक्शा को मारी टक्कर
. हादसे में 4 लोग हुए घायल

Mumbai Hit and Run Case

मुंबई के मुलुंड इलाके में सोमवार को एक तेज रफ्तार ऑडी कार ने दो खड़े ऑटोरिक्शा को टक्कर मार(Mumbai Hit and Run Case) दी जिससे चार लोग घायल हो गए। वहीं घायलों में एक की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने यह जानकारी दी। वहीं जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि घटना सोमवार सुबह करीब आठ बजे डम्पिंग रोड पर हुई और हादसे के बाद चालक ऑडी कार वहीं पर छोड़कर फरार हो गया। उसने बताया कि वाहन को जब्त कर लिया गया है।

ये स्टार्टअप ऑडी कार की बैटरियों को दे रहा दूसरी जिंदगी, ई-रिक्शा में होगा  इनका इस्तेमाल : A Startup giving second life to used e-tron battery packs  of audi by using it

हादसे में 4 लोग हुए घायल

पुलिस ने बताया कि घायलों में दो ऑटोरिक्शा चालक और उनमें सवार दो यात्री हैं जिनमें से एक यात्री की हालत गंभीर बताई जा रही है।एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है और प्रकरण की जांच की जा रही है।यह घटना वर्ली इलाके में बीएमडब्ल्यू से एक स्कूटी को टक्कर मारने और एक महिला की मौत के बाद हुई है।

Hindi News (हिंदी न्यूज़): Latest News in Hindi, Breaking Hindi Samachar -  NavBharat Live

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seventeen − 15 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।