मुंबई के वर्ली इलाके ही एक 33 मंजिला रिहाइशी इमारत में भीषण आग लगने की खबर है। घटना स्थल पर करीब 8 फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची है। फिलहाल आग पर काबू पाने का काम जारी है। आगे इतनी बयानक है की आसमान में आग की लपटे साफ देखी जा सकती है। ये इमारत वर्ली के वीर सावरकर मार्ग पर मौजूद है। अभी तक आग लगने का कारण पता नहीं लग पाया है। इमारत का नाम Beaumonde बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि इसी इमारत में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का भी घर है। इमारत की 33 वीं मंज़िल पर दोपहर 2 बजकर 16 मिनट पर आग लगने की जानकारी फायर ब्रिगेड को मिली।
जिसके बाद तुरंत फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गयी थी। बताया जा रहा है कि फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंच कर 90-95 लोगों को सुरक्षित रूप से बचा लिया है। मौके पर फायरब्रिगेड के अलावा कई एम्बुलेंस पहुंच गई है। कुछ दिन पहले लगी थी सिंधिया हाउस में आग। रिपोटर्स के अनुसार, इस इमारत की दो मंजिल बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई हैं। दमकल विभाग के अधिकारी ने बताया इस महीने में साउथ मुंबई में स्थित इनकम टैक्स के ऑफिस में आग लगी थी, जिसमें कोई हताहत नहीं हुआ था। उन्होंने बताया कि इनकम टैक्स की बिल्डिंग के तीसरे फ्लोर पर आग लगी थी।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए यहाँ क्लिक करें।



















