मुंबई : 1993 बम धमाकों के दोषी ताहिर मर्चेंट की मौत - Punjab Kesari
Girl in a jacket

मुंबई : 1993 बम धमाकों के दोषी ताहिर मर्चेंट की मौत

NULL

मुंबई में वर्ष 1993 में हुए सिलसिलेवार बम धमाकों के एक दोषी एम. ताहिर मर्चेट ऊर्फ ताहिर टकला की बुधवार को दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। मर्चेट को इस मामले में मौत की सजा सुनाई गई थी। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।  अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (जेल) बी. के. उपाध्याय ने कहा, यहां के यरवदा सेंट्रल जेल में बंद मर्चेट को तड़के करीब तीन बजे दिल का दौरा पड़ा और उसे सासून अस्पताल ले जाया गया।

उन्होंने कहा, उस पर इलाज का कुछ असर नहीं हुआ और तड़के करीब 3.45 बजे उसकी मौत हो गई। मर्चेट को 7 सितंबर 2017 को मुंबई मे मार्च 1993 में हुए सिलसिलेवार बम धमाके की साजिश रचने, इसमें मदद करने और जानबूझकर आतंकवादी गतिविधियां शुरू करने के मामले में मौत की सजा सुनाई गई थी। उल्लेखनीय है कि 12 मार्च 1993 को मुंबई में 12 जगहों पर सीरियल बम धमाके हुए थे जिसमें 257 लोग मारे गए थे व 718 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे।

इस मामले में बीते सात सितंबर को मुंबई की विशेष टाडा अदालत ने ताहिर मर्चेंट और फिरोज अब्दुल राशिद खान को मौत की सजा सुनाई थी। मामले में अबू सलेम को उम्रकैद जबकि पांचवें दोषी रियाज सिद्दीकी को 10 साल की सजा सुनाई गई थी।

24X7  नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।