मिसेज केजरीवाल ने ट्विटर पर किया LG पर वार, कर्म कभी पीछा नहीं छोड़ते - Punjab Kesari
Girl in a jacket

मिसेज केजरीवाल ने ट्विटर पर किया LG पर वार, कर्म कभी पीछा नहीं छोड़ते

NULL

दिल्ली के सीएम केजरीवाल की पत्नी सुनीता के नाम से बने ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट किया गया है जिसके बाद से वह चर्चा में बनी हुई है। सुनीता ने एलजी अनिल बैजल से सम्बंधित ट्वीट किया है। हालांकि यह हैंडल वेरिफाइड नहीं है, लेकिन इसे अरविंद केजरीवाल समेत आप के कई बड़े नेता फॉलो करते हैं। सुनीता केजरीवाल ने अपने ट्वीट में बाकायदा दिल्ली के उपराज्यपाल को टैग किया है। उन्होंने लिखा, ‘आप जानते होंगे कि पूर्व एलजी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं और उन्होंने आम आदमी पार्टी सरकार के साथ जो किया उसके लिए वो खेद भी व्यक्त कर चुके हैं।

मेरी विधवा बहन को परेशान करने के अलावा ‘आप’ सरकार का निरंतर उत्पीड़न करना अमानवीय है। ऐसा कहा जाता है कि ‘कर्म’ कभी भी ‘कर्ता’ को नहीं छोड़ता है। ‘आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल सोशल मीडिया पर कभी एलजी तो कभी मोदी सरकार पर अपने धारदार पोस्ट से हमला करते नजर आते हैं, लेकिन सुनीता ने जब से अपनी नौकरी से वीआरएस लिया है तब से वो दिल्ली से लेकर देश की राजनीति पर सोशल मीडिया के जरिए अपनी राय साझा कर रही हैं। साल 2017 में जब आम आदमी पार्टी पर चंदे को लेकर सवाल उठे तो कुछ इस अंदाज में उन्होंने ट्वीटर पर मोदी सरकार के खिलाफ हमला किया था।

सुनीता केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए लिखा था, ‘आप’ का ऑफिस गैरकानूनी, ‘आप’ को डोनेशन गैरकानूनी, अब जनता केंद्रशासित बीजेपी को गैरकानूनी करेगी, wait n watch.”इसके अलावा सुनीता केजरीवाल ने ट्वीटर पर ज्यादातर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं, पत्रकारों और बीजेपी विरोधी ट्वीट को ही रिट्वीट किया है। अरविंद केजरीवाल पर भ्रष्टाचार के बड़े आरोप लगाने वाले कपिल मिश्रा को भी सुनीता केजरीवाल ट्विटर पर टक्कर दे चुकी हैं। उन्होंने लिखा था, ‘प्रकृति का न्याय कभी गलत नहीं होता है।

विश्वासघात और झूठे आरोपों के बीज बोए जाएंगे तो हालात ऐसे ही होंगे। ‘केजरीवाल की पत्नी और पूर्व राजस्व अधिकारी सुनीता केजरीवाल आम तौर पर पार्टी के मामलों पर प्रतिक्रिया नहीं देती हैं। सुनीता केजरीवाल जब तक नौकरी में थीं तब तक श्रीश्री रविशंकर से जुड़ी अध्यात्मिक ट्वीट को ही रिट्वीट किया करती थीं। लेकिन, नौकरी छोड़ने के बाद लगातार ट्वीटर के जरिए राजनीति को बड़ी गहराई से समझने में लगी हैं।

24X7  नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 + 4 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।