MP: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पिता पूनमचंद यादव का मंगलवार को निधन हो गया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शोक संवेदना व्यक्त की। विष्णु देव साय ने पोस्ट करते हुए लिखा, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के पूज्य पिताजी श्री पूनमचंद यादव जी के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। शोक की इस घड़ी में डॉ.मोहन यादव जी व उनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। प्रभु से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं परिजनों को इस दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करें। ॐ शांति।
नुआखाई जुहार!
छत्तीसगढ़ के उत्कल समाज बाहुल क्षेत्रों में ऋषि पंचमी के दिन मैं अवकाश की घोषणा करता हूं।
निश्चित ही इस दिन अवकाश घोषित होने से उत्कल समाज के लोग नुआखाई त्यौहार को और भी अधिक धूमधाम से मनाएंगे।
बूढ़ी माई और महाप्रभु जगन्नाथ आप सभी का कल्याण करें।
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) September 3, 2024
लंबे समय से चल रहे थे बीमार
बता दें कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पिता पूनम चंद यादव का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है। वो करीब 100 वर्ष के थे। उनका इलाज उज्जैन के एक अस्पताल में चल रहा था। उनके निधन की खबर फैलते ही मुख्यमंत्री के आवास पर शोक व्यक्त करने वाले लोगों की भीड़ लग गई।
उज्जैन में होगा अंतिम संस्कार
मोहन यादव उज्जैन के रहने वाले हैं। शुरुआती जानकारी के अनुसार, सीएम के पिता का अंतिम संस्कार बुधवार सुबह उज्जैन में किया जाएगा। सीएम मोहन यादव उज्जैन के लिए रवाना हो गए हैं। हाल ही में दिल्ली से लौटन के बाद मोहन यादव अपने पिता से मिलने के लिए अस्पताल पहुंचे थे। सीएम के पिता के निधन पर बीजेपी के सभी सीनियर नेताओं ने शोक प्रकट किया।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं