MP भूपेंद्र यादव के पिता ने 90 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस, PM मोदी समेत अन्य नेताओं ने जताया दुख - Punjab Kesari
Girl in a jacket

MP भूपेंद्र यादव के पिता ने 90 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस, PM मोदी समेत अन्य नेताओं ने जताया दुख

केंद्रीय मंत्री और अलवर से सांसद भूपेंद्र यादव के पिता का 90 वर्ष की उम्र में निधन…

केंद्रीय मंत्री और अलवर से सांसद भूपेंद्र यादव के पिता कदम सिंह का शनिवार को 90 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

सूत्रों के मुताबिक, होली के दिन उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई थी, और उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने लगी। स्थिति गंभीर होने पर उन्हें गुड़गांव के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।

पैतृक गांव जमालपुर में कदम सिंह का किया गया अंतिम संस्कार

जब भूपेंद्र यादव को पिता के निधन की खबर मिली, तब वे उदयपुर में एक कार्यक्रम में थे। सूचना मिलते ही वे तुरंत गुड़गांव के लिए रवाना हो गए और शाम 4 बजे अपने पैतृक गांव जमालपुर पहुंचे, जहां कदम सिंह का अंतिम संस्कार किया गया।

उनके अंतिम संस्कार में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, हरियाणा के मंत्री राव नरवीर सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ और सांसद बाबा बालकनाथ सहित कई प्रमुख नेता शामिल हुए और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं।

PM मोदी ने सांसद भूपेंद्र यादव के पिता कदम सिंह के निधन पर दुख जताया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी भूपेंद्र यादव से फोन पर बात कर उन्हें सांत्वना दी और शोकाकुल परिवार को सहनशक्ति की प्रार्थना की।

भूपेंद्र यादव के पिता के निधन पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी समेत कई प्रमुख भाजपा नेताओं ने शोक जताया।

भूपेंद्र यादव के पिता के निधन पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दुख किया व्यक्त

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के पिता के निधन पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दुख जताया। देवेंद्र फडणवीस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि भाजपा महाराष्ट्र प्रभारी मा. केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव जी के पूज्य पिताश्री के दुःखद निधन की खबर सुनकर हृदय आहत हुआ। मैं उनके पिता जी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ। साथ ही ईश्वर से प्रार्थना है कि आपके परिवारजनों को इस दुःख से उबरने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति’

भूपेंद्र यादव के पिता कदम सिंह का जीवन एक प्रेरणा

भूपेंद्र यादव के पिता कदम सिंह का जीवन एक प्रेरणा था। उन्होंने लंबे समय तक अजमेर में रेलवे विभाग में अपनी सेवा दी थी। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने अजमेर में अधीक्षक के पद पर काम किया। भूपेंद्र यादव की स्कूली शिक्षा भी अजमेर से ही हुई। सेवा निवृत्त होने के बाद कदम सिंह अपने पैतृक गांव जमालपुर में रहने लगे थे और गांव के लोगों से नियमित रूप से मिलते-जुलते थे। कदम सिंह कबड्डी के भी अच्छे खिलाड़ी थे और उनकी जीवनशैली सशक्त और अनुशासित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 − five =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।