देश में पिछले 24 घंटे में 50 हजार से अधिक कोरोना मामलों की पुष्टि, पॉजिटिव केस 85 लाख के करीब - Punjab Kesari
Girl in a jacket

देश में पिछले 24 घंटे में 50 हजार से अधिक कोरोना मामलों की पुष्टि, पॉजिटिव केस 85 लाख के करीब

देश में नये मामलों की तुलना में इस महामारी से निजात पाने वालों की संख्या भी लगातार बढ़

देश में शनिवार को कोरोना वायरस (कोविड-19) से संक्रमित लोगों की संख्या 85  लाख के करीब पहुंच गयी लेकिन राहत की बात यह है कि सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 5.16 लाख के करीब रह गयी। स्वास्थ्य मंत्रालय को विभिन्न राज्यों से प्राप्त रिपोर्टों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 50,357 नये मामले सामने आने के साथ संक्रमितों का कुल आंकड़ा 84,62,081 हो गया है और मृतकों की संख्या 577 और बढ़कर 1,25,562 हो गयी है।
देश में नये मामलों की तुलना में इस महामारी से निजात पाने वालों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है और इसी कड़ी में 53,920 और मरीजों के स्वस्थ होने से अब तक 78,19,887 लोग इस बीमारी से मुक्ति पा चुके हैं। नये मामलों की तुलना में स्वस्थ लोगों की संख्या में वृद्धि होने के कारण सक्रिय मामलों में 4,141 की और कमी दर्ज की गयी है। सक्रिय मामलों की संख्या घटकर अब 5,16,632 रह गयी है।
कोरोना से देश में सबसे अधिक प्रभावित महाराष्ट्र सक्रिय मामलों की संख्या 1,07,358 रह गयी जो सक्रिय मामलों के साथ शीर्ष पर है जबकि केरल 84,203 सक्रिय मामलों के साथ दूसरे स्थान पर है। दिल्ली 38,729 सक्रिय मामलों के साथ तीसरे, पश्चिम बंगाल 35953 मामलों के साथ चौथे स्थान पर है जबकि कर्नाटक अब 33114 मामलों के साथ पांचवें स्थान पर है।
महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या में वृद्धि होने के कारण सक्रिय मामलों में 6287 की और गिरावट दर्ज की गयी। सक्रिय मामलों की संख्या कर अब 1,07,358 हो गयी है। राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान 5,246 नये मामले सामने आने से कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 17 लाख के पार 17,03,444 पहुंच गयी। इसी अवधि में रिकॉर्ड 11,277 और मरीजों के स्वस्थ होने से संक्रमण से मुक्ति पाने वालों की संख्या 15,51,282 हो गयी है तथा 117 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 44,804 हो गयी है।
राज्य में मरीजों के स्वस्थ होने की दर आंशिक वृद्धि के साथ 91.06 फीसदी पहुंच गयी जबकि मृत्यु दर महज 2.63 प्रतिशत है। कोरोना संक्रमण के मामले में भारत दुनियाभर में अमेरिका के बाद दूसरे स्थान पर है। अमेरिका में संक्रमितों की कुल संख्या 96,23,471 पहुंच गयी है। भारत हालांकि अमेरिका से अभी भी करीब 10.20 लाख मामले पीछे है। देश में नये मामलों की संख्या में लगातार गिरावट आ रही है, जबकि अमेरिका में संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।