टीकाकरण अभियान के दौरान भारत में 33 लाख से अधिक स्वास्थ्य कर्मियों को लगा कोरोना का टीका - Punjab Kesari
Girl in a jacket

टीकाकरण अभियान के दौरान भारत में 33 लाख से अधिक स्वास्थ्य कर्मियों को लगा कोरोना का टीका

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को मिली जानकारी में बताया गया कि देशभर में अब तक

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को मिली जानकारी में बताया गया कि देशभर में अब तक 33 लाख से अधिक स्वास्थ्य कर्मियों को कोविड-19 का टीका लगाया जा चुका है। मंत्रालय ने कहा कि अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के 14वें दिन शुक्रवार को शाम सात बजे तक 62939 सत्रों में कुल 3368734 लोगों को टीका लगाया गया।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि शुक्रवार को शाम 7 बजे तक 4,40,681 लोगों का टीकाकरण किया गया। अंतिम रिपोर्ट देर रात तक तैयार होगी। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा, देशव्यापी कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम 12वें दिन सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। मंत्रालय ने कहा कि टीकाकरण अभियान के 14वें दिन शाम सात बजे तक टीकाकरण के बाद प्रतिकूल प्रभाव की 213 सूचनाएं मिली हैं।
अंतिम रिपोर्ट के मुताबिक, अब तक जिन लाभार्थियों को टीका लगाया गया है, उनमें आंध्र प्रदेश से 177856, बिहार से 110381, केरल से 135832, कर्नाटक से 307752, मध्य प्रदेश से 222193, महाराष्ट्र से 257173, तमिलनाडु से 97126, दिल्ली से 48008, गुजरात से 216004, उत्तर प्रदेश से 431879 और पश्चिम बंगाल से 220356 लोग हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।