पर्यावरण संरक्षण सभी की नैतिक जिम्मेदारी : ओम बिरला - Punjab Kesari
Girl in a jacket

पर्यावरण संरक्षण सभी की नैतिक जिम्मेदारी : ओम बिरला

इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण संस्थान श्रीकल्पतरु संस्थान की ओर से बिल्व पत्र का पौधा लगाकर हरित भारत

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक व्यक्ति की नैतिक जिम्मेदारी बताते हुए कहा है कि सभी को अपने जीवन में पांच पौधे लगाकर उनके संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए। ओम बिरला ने आज नई दिल्ली में ट्रीमैन एवं पर्यावरणविद, विष्णु लाम्बा के मुलाकात कर उन्हें तुलसी का पौधा भेंट करने के अवसर पर यह बात कही। 
इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण संस्थान श्रीकल्पतरु संस्थान की ओर से बिल्व पत्र का पौधा लगाकर हरित भारत अभियान की शुरुआत भी की गई। इस मौके ओम बिरला ने संस्थान के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक व्यक्ति की नैतिक जिम्मेदारी है। सभी को अपने जीवन में पांच पौधे लगाकर उनके संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए।

1565518169 plant

 
लाम्बा ने बिरला को नारियल के खोल में लगा तुलसी का पौधा भेंट कर प्लास्टिक मुक्त भारत का सन्देश दिया। पर्यावरण को समर्पित लाम्बा राजीव गांधी पर्यावरण पुरस्कार, अमृता देवी पुरस्कार जैसे पुरस्कार से सम्मानित हो चुके है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।