हिमाचल प्रदेश में पहुंचा मानसून, झूमकर बरसे बादल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

हिमाचल प्रदेश में पहुंचा मानसून, झूमकर बरसे बादल

NULL

शिमला : हिमाचल प्रदेश में मानसून समय पर पहुंच गया है और अधिकांश इलाकों में आज भारी बारिश दर्ज की गयी। यहां मौसम केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि मानसून पर्वतीय प्रदेश में समय पर पहुंच गया। मानसून के प्रदेश में पहुंचने की तिथि 25 जून है और एक हफ्ते पहले या बाद में मानसून के पहुंचने को सामान्य माना जाता है।

 प्रदेश की राजधानी में 36.4 मिमी बारिश दर्ज की गयी। इसके अलावा सुजानपुर तिरा में 52 मिमी और कांगड़ा जिले के पालमपुर में 55 मिमी बारिश रिकार्ड की गयी। मौसम विभाग ने बताया कि मानसून सितंबर के अंतिम हफ्ते तक सक्रिय रहेगा। पूर्वानुमान है कि हिमाचल प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में कल भारी बारिश होगी और 29 एवं 30 जून को अत्यधिक बारिश हो सकती है।

अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये  पंजाब केसरी के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।