नयी दिल्ली : विभिन्न मतदान बाद सर्वेक्षणों (एक्जिट पोल) के अनुसार गुजरात में दो दशक से राज कर रही भारतीय जनता पार्टी के इस बार भी सत्ता विरोधी लहर को मात देकर फिर से आसानी से सरकार बनाने की संभावना है। हिमाचल में भी भाजपा को एकतरफा जीत का अनुमान बताया गया है। एक्जिट पोेल से स्पष्ट है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का तिलिस्म बरकरार है। पांच एक्जिट पोल में भाजपा को बहुमत दिखाया है। एबीपी न्यूज के अनुसार भाजपा को 182 में से 117, कांग्रेस को 64 और अन्य को 1 सीट मिलने का अनुमान जताया गया है। एबीपी ने गुजरात के सभी हिस्सों में भाजपा की बढ़त दिखाई गई है। इंडिया टुडे के एक्जिट पोल में भाजपा को 99-113, कांग्रेस को 68-82 और अन्य को 194 सीटें मिलने का अनुमान बताया गया है।
टाइम्स नाउ बीएमआर एक्जिट पोल के अनुसार भाजपा को गुजरात विधानसभा में 182 सीटों में से 109 सीटें मिलने की उम्मीद है जबकि कांग्रेस को 70 सीटें मिल सकती हैं। रिपब्लिक टीवी -सी वोटर के एक्जिट पोल में भाजपा को 108 तथा कांग्रेस को 74 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा ने राज्य में 115 तथा कांग्रेस ने 63 सीटें जीती थीं। वर्ष 1995 से सत्ता से बाहर रही कांग्रेस ने इस बार वहां भाजपा को चुनाव में कड़भ् टक्कर देने की कोशिश की है। कांग्रेस का प्रचार इस बार पूरी तरह से मोदी सरकार की आर्थिक नीतियों के विरोध पर केन्द्रित रहा। उसे इस बार राज्य में पाटीदार आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल का साथ भी मिला।
विभिन्न मतदान बाद सर्वेक्षणों (एक्जिट पोल) के अनुसार गुजरात में दो दशक से राज कर रही भारतीय जनता पार्टी के इस बार भी सत्ता विरोधी लहर को मात देकर फिर से आसानी से सरकार बनाने की संभावना है। टाइम्स नाउ बीएमआर एक्जिट पोल के अनुसार भाजपा को गुजरात विधानसभा में 182 सीटों में से 109 सीटें मिलने की उम्मीद है जबकि कांग्रेस को 70 सीटें मिल सकती हैं। रिपब्लिक टीवी -सी वोटर के एक्जिट पोल में भाजपा को 108 तथा कांग्रेस को 74 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा ने राज्य में 115 तथा कांग्रेस ने 63 सीटें जीती थीं। वर्ष 1995 से सत्ता से बाहर रही कांग्रेस ने इस बार वहां भाजपा को चुनाव में कड़ी टक्कर देने की कोशिश की है। कांग्रेस का प्रचार इस बार पूरी तरह से मोदी सरकार की आर्थिक नीतियों के विरोध पर केन्द्रित रहा। उसे इस बार राज्य में पाटीदार आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल का साथ भी मिला।
देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ।