आकाश विजयवर्गीय पर बोले मोदी-‘ऐसे लोगों को पार्टी से निकाल देना चाहिए’

मोदी इंदौर के एक बीजेपी विधायक आकाश विजयवर्गीय का जिक्र कर रहे थे, जिन्होंने 26 जून को नगर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक सरकारी कर्मचारी पर बल्ले से हमला करने को लेकर पार्टी नेता कैलाश विजयवर्गीय के बेटे आकाश विजयवर्गीय की निंदा करते हुए मंगलवार को कहा, ‘बेटा किसी का भी हो, ऐसे लोगों को पार्टी से निकाल देना चाहिए’। पीएम मोदी ने यह टिप्पणी संसद में बीजेपी संसदीय दल की बैठक के दौरान की। 
पीएम मोदी ने कहा, ‘हम ऐसा कोई नेता नहीं चाहते जो पार्टी की छवि को खराब करे। बेटा किसी का भी हो, ऐसे नेताओं को पार्टी से निकाल देना चाहिए।” मोदी इंदौर के एक बीजेपी विधायक आकाश विजयवर्गीय का जिक्र कर रहे थे, जिन्होंने 26 जून को नगर निगम के एक अधिकारी पर मकान गिराने के मामले में हमला किया था।
1562052824 akash4
पीएम मोदी ने जेल से छूटने के बाद आकाश विजयवर्गीय का जोरदार स्वागत करने को लेकर भी पार्टी नेताओं की आलोचना की और कहा, ‘जिन्होंने उनका स्वागत किया, ऐसे नेताओं को भी पार्टी से बर्खास्त किया जाना चाहिए।’ बल्ले से पीटने के मामले में आकाश विजयवर्गीय को गिरफ्तार कर लिया गया था और बाद में उन्हें जमानत दे दी गई। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।