मोदी, राहुल, सोनिया समेत अन्य कांग्रेस नेताओं ने पंडित नेहरू की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि - Punjab Kesari
Girl in a jacket

मोदी, राहुल, सोनिया समेत अन्य कांग्रेस नेताओं ने पंडित नेहरू की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा, “पंडित जवाहर लाल नेहरू जी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि। हम देश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और देश के लिए उनके योगदान को याद किया। बता दें कि पंडित नेहरू की आज 55वीं पुण्यतिथि है।
नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा, “पंडित जवाहर लाल नेहरू जी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि। हम देश के लिए उनके योगदान का स्मरण करते हैं।” 
1558930781 modi tweet1
वही, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह समेत अन्य कांग्रेस नेताओं ने भी पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। 
कांग्रेस अध्यक्ष और संप्रग अध्यक्ष सहित अन्य कांग्रेस नेता आज प्रात: पंडित नेहरू की शांति वन स्थित समाधि गए और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर याद किया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × 2 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।