मोदी ने देश की करोड़ मुस्लिम बहनों के साथ किये अपने वादे को पूरा किया - दास - Punjab Kesari
Girl in a jacket

मोदी ने देश की करोड़ मुस्लिम बहनों के साथ किये अपने वादे को पूरा किया – दास

NULL

रांची : मुख्यमंत्री रघुवर दास ने आज यहां कहा कि मोदी ने लोकसभा से फौरी तीन तलाक पर विधेयक पारित करा कर देश की करोड़ मुस्लिम बहनों के साथ किये गए अपने वादे को पूरा किया है। दास ने आज एक बयान में कहा कि मुस्लिम महिलाओं को समानता का अधिकार दिलाने के लिए फौरी तीन तलाक पर लोकसभा से विधेयक पारित किया गया है। प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने देश की करोड़ मुस्लिम बहनों के साथ किये अपने वादे को पूरा किया है। राज्य की सवा तीन करोड़ जनता प्रधानमंत्री का, कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद का और केद्र सरकार का धन्यवाद करती है। उन्होंने कहा कि इससे मुस्लिम समाज की महिलाओं के जीवन में बदलाव आयेगा। महिला सशक्तिकरण और समानता के अधिकार की दिशा में आज का दिन ऐतिहासिक साबित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × 1 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।