मोदी मंत्रिमंडल का विस्तार आज : राष्ट्रपति भवन में शपथ लेंगे कुछ नए चेहरे - Punjab Kesari
Girl in a jacket

मोदी मंत्रिमंडल का विस्तार आज : राष्ट्रपति भवन में शपथ लेंगे कुछ नए चेहरे

NULL

नई दिल्ली: केंद्रीय कैबिनेट में आज करीब 10.30 बजे बड़ा फेरबदल होने जा रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी अपने मंत्रिमंडल में कुछ नए चेहरे शामिल करने जा रहे हैं। राष्ट्रपति भवन में शपथग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक अनंत हेगड़े, वीरेंद्र कुमार और हरदेव सिंह पुरी को मंत्री बनाया जाएगा।

modi1

मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर और बागपत से सांसद सतपाल सिंह तथा पूर्व गृह सचिव और बिहार के आरा से सांसद आरके सिंह को भी मंत्री बनाया जाएगा। गजेंद्र सिंह, अल्फोंस कन्नाथनम, शिवप्रताप शुक्ला और अश्विनी चौबे को भी मंत्री बनाए जाने की संभावना है। सूत्रों ने यह भी बताया है कि इस फेरबदल में किसी भी सहयोगी दल से मंत्री नहीं बनाया जाएगा।

modi shah

सूत्रों के अनुसार निर्मला सीतारमन और धर्मेंद्र प्रधान को प्रमोशन भी मिल सकता है। नितिन गडकरी को रेल मंत्री बनाए जाने की अटकलों में दम नहीं है। यानी वह रेल मंत्री नहीं बनेंगे। प्रधानमंत्री मोदी, गडकरी के मौजूदा मंत्रालय यानी सड़क एवं परिवहन मंत्रालय में उनके कामकाज से खुश हैं।

nitin gidkari

छह मंत्री अब तक इस्तीफा दे चुके हैं। कुछ मंत्रालय जो अहम हैं और जिनके फुलटाइम मंत्री नहीं हैं। वे मंत्रालय किसको मिलेंगे इस पर सबकी नज़र रहेगी। ये मंत्रालय हैं – रक्षा, पर्यावरण, सूचना-प्रसारण और शहरी विकास मंत्रालय. तीन साल में तीसरी बार मोदी कैबिनेट में फेरबदल हो रहा है।

modi cabinet

आने वाले वक्त में गुजरात, हिमाचल, मध्य प्रदेश में चुनाव होना है, साथ ही लोकसभा चुनाव में भी दो साल से कम का वक्त बचा है। ऐसे में इस कैबिनेट फेरबदल और पीएम की नई टीम पर सबकी निगाहें हैं।

istife

इस्तीफा देने वाले मंत्री हैं- राजीव प्रताप रूडी, संजीव बालियान, फगन सिंह कुलस्ते, कलराज मिश्र, महेंद्र नाथ पांडे, बंडारू दत्तात्रेय. रेल मंत्री सुरेश प्रभु को दूसरा विभाग दिया जा सकता है। गौरतलब है कि रेल हादसों को लेकर सुरेश प्रभु ने पिछले दिनों इस्तीफे की पेशकश भी की थी। उनकी जगह प्रकाश जावड़ेकर को रेल मंत्री बनाए जाने की अटकलें हैं। जावड़ेकर अभी मानव संसाधन विकास मंत्री हैं।

मोदी ने मंत्री बनने वाले नेताओं के साथ किया नाश्ता
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने नौ नेताओं को नाश्ते पर बुलाया और उनके साथ भविष्य की रणनीति को लेकर चर्चा की। केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार एवं फेरबदल से पहले प्रधानमंत्री आवास पर हुई इस मुलाकात में पूर्व पुलिस अधिकारी सत्यपाल सिंह, भारतीय प्रशासनिक सेवा के दो पूर्व अधिकारी आर के ङ्क्षसह और अल्फाँस कन्ननथन्नम, पूर्व राजनयिक हरदीप पुरी, अश्विनी चौबे, शिवप्रताप शुक्ला, अनंत कुमार हेगड़े, गजेन्द्र सिंह शेखावत और वीरेन्द्र कुमार शामिल थे।

NewMantri

आधिकारिक जानकारी के अनुसार नये मंत्रियों को सुबह साढ़े दस बजे राष्ट्रपति भवन में शपथ दिलायी जायेगी। कुछ मंत्रियों के विभागों में भी परिवर्तन किये जाने की संभावना है। इस बीच केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री निर्मला सीतारमण और संसदीय कार्य राज्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने भी प्रधानमंत्री से मुलाकात की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।