मोदी कैबिनेट विस्तार और भाजपा अध्यक्ष मसला खरमास से अटका - Punjab Kesari
Girl in a jacket

मोदी कैबिनेट विस्तार और भाजपा अध्यक्ष मसला खरमास से अटका

मोदी सरकार के पहले मंत्रिपरिषद विस्तार और भाजपा में नए राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की घोषणा में देरी के

मोदी सरकार के पहले मंत्रिपरिषद विस्तार और भाजपा में नए राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की घोषणा में देरी के पीछे खरमास को वजह बताया जा रहा है। 
सूत्रों का कहना है कि 14 दिसंबर से शुरू हुए खरमास के 14 जनवरी तक खत्म होने के बाद ही भाजपा सरकार और संगठन से जुड़े शुभ काम कर सकती है। 
पार्टी सूत्रों का कहना है कि भाजपा हर शुभ काम मुहूर्त देखकर ही करने में यकीन रखती है। भाजपा में इन दिनों संगठन चुनाव चल रहे हैं। दिसंबर तक पार्टी में नए राष्ट्रीय अध्यक्ष की घोषणा हो जाने का लक्ष्य था। मगर 14 दिसंबर से एक महीने के लिए खरमास के कारण अभी घोषणा नहीं हो सकी है। 
सूत्र बता रहे हैं कि कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ही अगले तीन साल के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाएंगे। वजह कि पार्टी में एक व्यक्ति एक पद की परंपरा रही है। ऐसे में संगठन चुनाव पूरा होने तक गृह मंत्री पद के साथ अमित शाह अध्यक्ष का भी पद संभाल रहे हैं। पार्टी के संविधान के मुताबिक 50 प्रतिशत राज्यों में संगठन चुनाव हो जाने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होता है। 
उधर 30 मई 2019 को बनी मोदी सरकार के करीब सात महीने होने जा रहे हैं। अब तक मंत्रिपरिषद का विस्तार नहीं हुआ है। सूत्र बताते हैं कि खरमास खत्म होने पर 14 जनवरी के बाद कैबिनेट फेरबदल भी हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ten + sixteen =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।