सिंदरी (धनबाद) : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उन पर अमीरों के लिए काम करने का आरोप लगाने वाले लोगों पर निशाना साधते हुए आज कहा कि उन्हें जवाब देना चाहिए कि क्या उन 18 हजार गांवों में धनवान लोग रहते है जहां उनकी सरकार ने आजादी के बाद पहली बार बिजली उपलब्ध कराई है। कांग्रेस पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि आजादी के 60 सालों के बाद भी अंधेरे में रह रहे इन 18 हजार गांवों के लिए जिनके पास समय नहीं था वे उन पर अमीरों के लिए काम करने के आरोप लगा रहे हैं।
इन गांवों के विद्युतीकरण के अलावा केन्द्र सरकार ने उन चार करोड़ परिवारों को बिजली के कनेक्शन उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा है जिनके पास बिजली नहीं है। प्रधानमंत्री ने झारखंड के लिए लगभग 27 हजार करोड़ रूपये मूल्य की पांच विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।


















