Mizoram Chunav 2023: भाजपा ने जारी की दूसरी सूची, जानें किसे कहां से मिला टिकट - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Mizoram Chunav 2023: भाजपा ने जारी की दूसरी सूची, जानें किसे कहां से मिला टिकट

भाजपा ने मिजोरम में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के लिए 9 उम्मीदवारों की अपनी दूसरी सूची जारी कर दी है। इससे पहले भाजपा ने बुधवार को ही मिजोरम के लिए अपने 12 उम्मीदवारों की पहली सूची भी जारी की थी।

दोनों सूचियों को मिलाकर भाजपा मिजोरम के लिए अपने 21 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान अब तक कर चुकी है। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की मंजूरी के बाद भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने बुधवार को मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की अलग-अलग पहली और दूसरी सूची को जारी कर दिया।

भाजपा ने अपनी दूसरी सूची में तुइरिअल विधानसभा सीट से एफ. वानहमिंगथांगा, कोलासिब से आर. लालथंगलियाना, तुइवावल से जूडी ज़ोहमिंगलियानी सहित 9 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है।

पहली सूची में भाजपा ने हच्छेक विधान सभा सीट से माल्सावमत्लुआंगा, डम्पा से वनलालहमुअका, ममित से लालरिनलियाना सेलो, सेरलुई से रॉबिन्सन, चम्फाई उत्तर से पी.एस. ज़टलुआंगा, ह्रांगतुर्जो से लालमलसावमा, लुंगलेई पश्चिम से आर. लालबियाक्त्लुआंगी और थोरांग से शांति बिकास चकमा सहित 12 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा था। बता दें कि मिजोरम में 7 नवंबर को विधानसभा चुनाव होगा और मतगणना 3 दिसंबर को होगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 + five =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।