सागर झील में प्रवासी पक्षियों का आगमन शुरू - Punjab Kesari
Girl in a jacket

सागर झील में प्रवासी पक्षियों का आगमन शुरू

NULL

शिवपुरी: मध्यप्रदेश में शिवपुरी के माधव राष्ट्रीय उद्यान में स्थित चांद पाठा संख्या सागर झील में शरद ऋतु शुरू होते ही प्रवासी पक्षियों का आगमन प्रारंभ हो गया है। शरद ऋतु शुरू होते ही संख्या सागर झील में प्रतिवर्ष बड़ संख्या में विभिन्न प्रजातियों के विदेशी पक्षी आते हैं और सर्दियों के समाप्त होते ही अपने-अपने देशों के लिए वापस चले जाते हैं। झील में देशी पक्षी भी बड़ी संख्या में रहते हैं जो प्रवासी पक्षियों के आने पर उनके साथ भी मिल जुल कर रहते हैं।

माधव राष्ट्रीय उद्यान के सूत्रों ने बताया कि साइबेरियन डक, स्पून बिल, हवासील, ब्राह्मणी डक बार, हेड डक, जल मोर, जल मुर्गी, चकवा चकवी सहित हजारों प्रजातियों के देशी और विदेशी पक्षी इस मौसम में इस झील में आते हैं और झील के आसपास का पूरा जंगल पक्षियों के कलरव से गूंज जाता है। झील पर देखने से ऐसा लगता है, जैसे किसी ने रंग बिरंगी चादर डाल दी हो। यहां आने वाले पर्यटक को वन्य प्राणियों के साथ ही प्रवासी पक्षियों को भी देखने का मौका मिलता हैं। इस मौसम में बड़ संख्या में पर्यटक वन्य प्राणियों और पक्षियों को देखने आते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 − 1 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।