Merry Christmas 2024: भारत समेत दुनियाभर में क्रिसमस की धूम, रंगबिरंगी लाइटों से जगमग हुए चर्च - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Merry Christmas 2024: भारत समेत दुनियाभर में क्रिसमस की धूम, रंगबिरंगी लाइटों से जगमग हुए चर्च

क्रिसमस पर्व के खास मौके पर देश विदेश के गिरजाघरों में रौनक छाई हुई है।

Merry Christmas 2024: क्रिसमस पर्व के खास मौके पर देश विदेश के गिरजाघरों में रौनक छाई हुई है। क्रिसमस का यह त्योहार हर साल 25 दिसंबर को यीशु मसीह के जन्मदिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन को दुनिया भर में लोग 25 दिसंबर को एक धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम के रूप में मनाते हैं। क्रिसमस से पहले ही लोग अपने घरों में क्रिसमस ट्री लगाते है और इसे अलग-अलग ऑर्नामेंट्स से सजाया जाता है। वहीं कई जगहों पर 25 दिसंबर यानी क्रिसमस के खास अवसर पर पार्टियों का आयोजन भी किया जाता है।

आज के दिन सुबह से ही लोग प्रभु यीशु की प्रार्थना करने के लिए अलग अलग चर्चों में जाते है। भारत में क्रिसमस के मौके पर कई राज्यों के गिरजाघरों को रंगबिरंगी लाइटों से सजाया गया है। वहीं दिल्ली के इंडिया गेट पर लोगों की भारी भीड़ देखी गई। साथ ही जम्मू-कश्मीर में भी लोगों में खास उत्साह देखा गया। श्रीनगर के कैथोलिक चर्च को क्रिसमस के खास अवसर पर बेहद खूबसूरत तरीके से सजाया गया है।

शिमला में क्रिसमस के अवसर पर क्राइस्ट चर्च को रोशनी से जगमग किया गया है। शिमला में भारी बर्फबारी के बीच लोग क्रिसमस का त्योहार सेलिब्रेट कर रहे है। भारी संख्या में पर्यटक इस समय क्रिसमस और नया साल मनाने शिमला पहुंचे है।

पश्चिम बंगाल में क्रिसमस के अवसर पर कोलकाता की पार्क स्ट्रीट को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया है। जो लोगों को खूब आकर्षिक कर रही है।

तमिलनाडु के मडुरै में क्रिसमस के अवसर पर सेंट मैरी कैथेड्रल चर्च को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया है। जिसका ड्रोन वीडियो सामने आया है।

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में क्रिसमस के खास मौके पर चर्च को रोशनी से जगमग किया गया। भारी संख्या में लोगों ने चर्च में प्रार्थना की और कैंडल जलाई।

दिल्ली में क्रिसमस के अवसर पर सेक्रेड हार्ट कैथेड्रल चर्च को रंग-बिरंगी रोशनी से जगमग किया गया। दिल्ली में हल्की बारिश के बीच लोग क्रिसमस का जश्न मनाने चर्च पहुंचे है।

राजस्थान के उदयपुर में क्रिसमस के अवसर पर शेपर्ड मेमोरियल चर्च को रोशनी से जगमग किया गया है। चर्च को रंगबिरंगी लाइटों सजाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12 − 6 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।