दु:खद दुर्घटना पर माया सिंह ने जताया शोक - Punjab Kesari
Girl in a jacket

दु:खद दुर्घटना पर माया सिंह ने जताया शोक

NULL

ग्वालियर : नगरीय विकास एवं आवास मंत्री माया सिंह ने नारायण विहार कॉलोनी में हुई दु:खद दुर्घटना परगहरा शोक व्यक्त किया है। नारायण विहार कॉलोनी में अमृत योजना के तहत डाली जा रहीसीवर लाईन की मिट्टी धसकने से गुजरात निवासी दो श्रमिकों की मृत्यु हो गई थी।

घटनाकी सूचना मिलने के बाद माया सिंह जेएएच परिसर स्थित शव-परीक्षण गृह पहुँचीं और मृतक श्रमिकों के परिजनों को ढांढस बंधाया। साथ ही अमृत योजना का काम कर रही गुजरात की जयंती सुपर कंस्ट्रक्शन कंपनी की ओर से चार-चार लाख रूपए की तात्कालिक आर्थिक सहायता प्रदान की।

इसमें से एक – एक लाख रूपए की राशि नगद दी है और शेष तीन – तीन लाख रूपए की राशि उनके बैंक खातों में पहुँचाई जायेगी। मंत्री माया सिंह ने मृतक श्रमिकों के शवों और उनके परिजनों को अलग-अलग वाहनों से गुजरात जिले के दाहोद जिले में स्थित उनके गृह ग्रामों के लिये रवाना कराया।

नगर निगम व कंपनी के कर्मचारी भी मदद के लिये उनके साथ गए हैं। दाहोद जिले के कलेक्टर और विधायक से भी मायासिंह ने टेलीफोन से चर्चा की और सुविधाजनक तरीके से इन दोनों श्रमिकों के शव उनके गाँव तक पहुँचाने के लिये कहा। उन्होंने मृतक श्रमिकों के आश्रितों को जल्द से जल्द बीमा की राशि दिलाने के निर्देश भी दिए। निर्माण कंपनी की ओर से इन दोनों श्रमिकों का 10 – 10 लाख रूपए का बीमा है। माया सिंह ने इस घटना की प्रशासकीय जाँच कराने के निर्देश भी दिए हैं।

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक  करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × three =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।