मार्शल अर्जन सिंह की हालत नाजुक , PM मोदी पहुंचे हॉस्पिटल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

मार्शल अर्जन सिंह की हालत नाजुक , PM मोदी पहुंचे हॉस्पिटल

NULL

भारतीय वायु सेना के मार्शल अर्जन सिंह की हालत गंभीर बताई जा रही है। मार्शल अर्जन सिंह 98 वर्ष के है वह राजधानी दिल्ली के आर्मी रिसर्च एंड रेफरल हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा है। शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और निर्मला सीतारमण ने आर्मी हॉस्पिटल में उनके मुलाकात की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया और कहा कि हम सभी भारतीय वायु सेना के मार्शल की त्वरित वापसी के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। डॉक्टर अपना सर्वश्रेष्ठ कर रहे हैं।

वही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ये भी कहा कि भारतीय वायु सेना के मार्शल अर्जुन सिंह को देखने के लिए आरएंडआर अस्पताल गए, वह गंभीर रूप से बीमार है । मैंने मार्शल अर्जुन सिंह के परिवार के सदस्यों से भी मुलाकात की ।

वायु सेना ने ट्वीट में बताया कि शनिवार को रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने अस्पताल जाकर उनका हाल-चाल लिया।

आपको बता दे कि भारतीय वायु सेना के अर्जन सिंह पहले मार्शल थे, जिन्हें 44 की उम्र में ही वायु सेना प्रमुख नियुक्त किया गया था। मार्शल कभी सेना से रिटायर नहीं होते हैं। खास बात यह है कि चीन के साथ युद्ध में उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी। पद्म विभूषण से सम्मानित अर्जन सिंह सेना के 5 स्टार रैंक वाले ऑफिसर थे। यह रैंक अभी तक फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ और फील्ड मार्शल के एम. करियप्पा के पास थी। ये तीनों भारतीय वायुसेना के ऐसे सेनानी थे, जो कभी रिटायर नहीं हुए।

उनका जन्म 15 अप्रैल, 1919 को पाकिस्तान के फैसलाबाद में हुआ। पद्म विभूषण अवॉर्ड से नवाजा जा चुका है। उन्होंने अपनी शिक्षा पाक के मोंटगोमरी में पूरी की थी। 19 साल में वो पायलट ट्रेनिंग कोर्स के लिए चयनित हो गए थे। चीन से 1962 की लड़ाई के बाद 1963 में वो वायु सेना उप-प्रमुख बने। यह अर्जन सिंह ही थे ।

बता दे कि अर्जन सिंह ने आजादी के दिन यानी 15 अगस्त 1947 को वायु सेना के 100 से भी अधिक विमानों के लाल किले के ऊपर से फ्लाइ-पास्ट का भी नेतृत्व किया था। पाकिस्तान के खिलाफ जंग में उनकी भूमिका के बाद वायु सेना प्रमुख के रैंक को बढ़ाकर पहली बार एयर चीफ मार्शल किया गया, उन्हें नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से भी सम्मानित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen − five =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।