भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ियों से मिले खेल मंत्री Mansukh Mandaviya
Girl in a jacket

भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ियों से मिले खेल मंत्री Mansukh Mandaviya, दी शुभकामनाएं

Mansukh Mandaviya
Mansukh Mandaviya: केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने पेरिस ओलंपिक 2024 में कांस्य पदक जीतकर स्वदेश लौटी भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ियों से मुलाकात की। मांडविया ने खिलाड़ियों का स्वागत किया और उन्हें बधाई दी।

Highlights

  • भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ियों से मिले खेल मंत्री Mansukh Mandaviya
  • पेरिस ओलंपिक में जीत पर दी बधाई
  • भारतीय हॉकी टीम ने स्पेन को हराकर जीता ब्रॉन्ज मेडल

Mansukh Mandaviya ने खिलाड़ियों को जीत पर दी शुभकामनाएं

केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया(Mansukh Mandaviya) ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि, ओलंपिक में 52 साल बाद, लगातार दूसरी बार पदक जीतकर, आपने देश का नाम रोशन किया है, पूरे देश को आप सभी पर गर्व है। आप सभी ने अपने खेल से देश को गौरवान्वित किया है। आपकी मेहनत और समर्पण से भारत ने ओलंपिक में एक बार फिर से अपनी धाक जमाई है।

इस उपलब्धि से देश के युवाओं को प्रेरणा मिलेगी- मनसुख मांडविया

मनसुख मांडविया(Mansukh Mandaviya) ने आगे कहा कि आपकी इस उपलब्धि से देश के युवाओं को प्रेरणा मिलेगी और वे भी खेल के क्षेत्र में शानदार कार्य करने के लिए प्रेरित होंगे। मांडविया(Mansukh Mandaviya) ने हॉकी टीम के खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मालूम हो कि, भारतीय हॉकी टीम ने पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक मैच में स्पेन को 2-1 से हराकर ब्रॉन्ज मेडल जीता था। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने यह लगातार दूसरा ओलंपिक मेडल जीता है। इससे पहले भारतीय हॉकी टीम ने टोक्यो ओलंपिक में जर्मनी को मात देकर कांस्य पदक जीता था।

India vs Spain: भारतीय हॉकी टीम ने जीता ब्रॉन्ज मेडल, स्पेन को 2 1 से हराया | india vs spain hockey bronze medal match result paris Olympics 2024 | TV9 Bharatvarsh

ओलंपिक में भारतीय हॉकी के लिए 13वां मेडल

यह ओलंपिक में भारतीय हॉकी के लिए 13वां मेडल है। भारतीय हॉकी टीम ने पेरिस ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन किया था। उनको पूल बी मैच में बेल्जियम के खिलाफ हार मिली, तो अगले ही मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऐतिहासिक जीत दर्ज कर जोरदार वापसी की और सेमीफाइनल में जर्मनी के खिलाफ हार के बाद स्पेन को ब्रॉन्ज मेडल मैच में हराया था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12 − 11 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।