Manohar Joshi: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर जोशी का 86 वर्ष की आयु में निधन
Girl in a jacket

महाराष्ट्र के पूर्व CM मनोहर जोशी का 86 वर्ष की आयु में निधन

Manohar Joshi
Manohar Joshi: महाराष्ट्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दें पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मनोहर जोशी की हार्ट अटैक ने से मौत हो गई है। मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। उन्हें बुधवार को ICU में भर्ती कराया गया और 86 साल की उम्र में उनका निधन हो गया।

Highlights

  • पूर्व CM मनोहर जोशी का निधन
  • 86 साल में कह गए अलविदा
  • बुधवार से ICU में चल रहा था इलाज  

86 की आयु में मनोहर जोशी का निधन

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर जोशी का आज, शुक्रवार, 23 फरवरी को 86 वर्ष की आयु में निधन हो गया। पूर्व लोकसभा अध्यक्ष को 21 फरवरी को हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उन्हें पीडी हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बुधवार से ही जोशी ICU में अपनी अंतिम सांसे ले रहे थे। आपको बता दें कल के दिन उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

manohar joshi2

कल होगा अंतिम संस्कार

बेटे उन्मेश ने कहा, ”उन्हें ICU में भर्ती कराया गया था और वे डॉक्टर की निगरानी में थे। बुधवार को उन्हें हृदय संबंधी परेशानी हुई। उन्हें लंबे समय से उम्र संबंधी स्वास्थ्य समस्याएं थीं। हम शिवाजी पार्क श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार करेंगे और इससे पहले पार्थिव शरीर को माटुंगा स्थित हमारे घर लाया जाएगा।”

मनोहर जोशी का राजनीतिक करियर

उन्होंने एक टीचर के रूप में अपना करियर शुरू किया था। जोशी 1967 में पॉलिटिक्स में आए। वे 40 साल से ज्यादा समय तक शिवसेना से जुड़े रहे। उसके बाद मनोहर जोशी 1995 से 1999 तक महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और 2002 से 2004 तक लोकसभा अध्यक्ष रहे। वह 2006 से 2012 तक राज्यसभा के सदस्य और 1999 से 2002 तक भारी उद्योग और सार्वजनिक उद्यम मंत्री भी रहे। शिक्षा के क्षेत्र में जोशी का योगदान बहुत बड़ा था। जोशी विधान परिषद, विधानसभा, लोकसभा के साथ-साथ राज्यसभा के भी सदस्य थे। वह मुंबई के नगरसेवक और महापौर से लेकर मुख्यमंत्री और संसद सदस्य तक बने। चाहे निजी जीवन हो या सार्वजनिक जीवन, वह एक अनुशासनप्रिय व्यक्ति थे।

manohar joshi3

राजनीतिक नेताओं ने पूर्व लोकसभा अध्यक्ष और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर जोशी को श्रद्धांजलि दी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × 1 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।