मणिपुर : PM मोदी ने किया भारतीय विज्ञान कांग्रेस का उद्घाटन, कहा-स्टीफन हॉकिंग भारत के दोस्त थे - Punjab Kesari
Girl in a jacket

मणिपुर : PM मोदी ने किया भारतीय विज्ञान कांग्रेस का उद्घाटन, कहा-स्टीफन हॉकिंग भारत के दोस्त थे

NULL

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मणिपुर के इम्फाल पहुंचने पर गवर्नर नजमा हेपतुल्ला और मुख्यमंत्री एन बिरन सिंह ने पीएम मोदी की अगवानी की। मणिपुर यूनिवर्सिटी में 105 वीं इंडियन साइंस कांग्रेस की शुरुआत कर संबोधित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि महान साइंटिस्ट स्टीफन हॉकिंग दो बार भारत आए, वो भारत के अच्छे दोस्त थे।

उन्होंने कहा कि अच्छे साइंटिस्ट देश के लिए पावर हाउस की तरह हैं। कॉस्मोलॉजी के स्टार थे। भारत के लिए एक तरह से प्रेरणा के स्रोत थे। और मुझे बताया गया है कि यह सदी में दूसरी बार है जब उत्तर-पूर्व में भारतीय विज्ञान कांग्रेस आयोजित की जा रही है। अच्छे साइंटिस्ट देश के लिए पावर हाउस की तरह हैं। इसीलिए आप सभी लोग यहां इकट्ठे हुए हैं। साइंस एंड टेक्नोलॉजी की मदद से लोगों का जीवन आसान हुआ है।

 

1944 में नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने मणिपुर में रहते हुए आजादी के लिए लड़ाई शुरू की थी। आज साइंस से जुड़े लोगों के बीच वही जज्बा देखने को मिल रहा है। हमने किसानों को मौसम की जानकारी देने के लिए नॉर्थ-ईस्ट समेत देशभर में कई सेंटर बनाए हैं। उन्होंने कहा कि यह भारत के लिए अच्छी बात है। उन्होंने कहा कि रिसर्च देश के विकास में मदद करती है और यह राष्ट्र को आगे ले जाती है।

पीएम मोदी ने कहा कि हमने प्रधान मंत्री रिसर्च फैलो को मंजूरी दे दी है। इसके तहत IISc, IIT, NIT, IISER और IIIT जैसे देश के सर्वश्रेष्ठ संस्थानों में उज्जवल भविष्य के लिए IIT और IISc में Ph.D करने के लिए सीधे प्रवेश दिया जाएगा। इससे देश का युवा आगे बढ़ेगा और देश का विकास होगा।

ये होंगे कार्यक्रम

साइंस कांग्रेस में शामिल होने के बाद मोदी लुवांगशांगबम के लिए निकलेंगे। यहां वे लुवांगपोक्पा मल्टी स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स, नेशनल स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी और स्वतंत्रता सेनानी रानी गैदिनलियू पार्क का इनॉगरेशन करेंगे। मोदी 1000 आंगनवाड़ी केंद्र, टीचर और डॉक्टर्स के लिए 19 रेसिडेंशियल कॉम्पलेक्स के अलावा कई अन्य प्रोजेक्ट की नींव रखेंगे। बाद में लुवांगशांगबम में रैली भी करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

7 + 15 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।