ममता दीदी को राज्य में भाजपा के आने पर गुस्सा नहीं होना चाहिए : अठावले - Punjab Kesari
Girl in a jacket

ममता दीदी को राज्य में भाजपा के आने पर गुस्सा नहीं होना चाहिए : अठावले

केन्द्रीय मंत्री एवं रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष रामदास अठावले ने मंगलवार को कहा कि पश्चिम बंगाल

केन्द्रीय मंत्री एवं रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष रामदास अठावले ने मंगलवार को कहा कि पश्चिम बंगाल में बदलते राजनीतिक परिद्वश्य से राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को असहज नहीं होना चाहिए।
 
श्री अठावले ने मर्चेंट््स चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स की ओर से आयोजित एक सेमीनार को संबोधित करते हुए कहा,‘‘ममता दीदी ने वाम दलों का बहादुरी के साथ सामना किया और राज्य से वाम मोर्चा के 34 वर्षों के शासन का खात्मा किया लेकिन अब भाजपा उन्हें सत्ता से बेदखल करने के लिए आ गई है। 
हाल ही में राज्य में भाजपा ने लोकसभा की 18 सीटें जीती हैं जो अपने आप में कोई छोटी बात नहीं है।’’ 
उन्होंने कहा‘‘ भाजपा ने राज्य में हाल ही हुए लोकसभा चुनावों में तृणमूल कांग्रेस से 18 सीटें छीन ली हैं और यह अपने आप में एक बड़ सफलता है जो दर्शाता है कि राज्य में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में जोरदार लहर है।
ममता दीदी ने राज्य में दो बार का कार्यकाल पूरा कर लिया है और अब भाजपा की बारी है कि वह दीदी को सत्ता से बेदखल करेगी। उन्हें इस बात को लेकर गुस्सा नहीं होना चाहिए अगर राज्य के लोग भाजपा की तरफ देख रहे हैं और उन्हें पार्टी से बेहतर सुशासन तथा सामाजिक न्याय की उम्मीद है।’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।