G20 के डिनर में शामिल हुई ममता बनर्जी ! क्यों हैरान रह गए अधीर रंजन चौधरी ? - Punjab Kesari
Girl in a jacket

G20 के डिनर में शामिल हुई ममता बनर्जी ! क्यों हैरान रह गए अधीर रंजन चौधरी ?

जी-20 के समापन के बाद विपक्ष का सरकार पर जमकर हमला बोला जा रहा है। जी हाँ जैसे

जी-20 के समापन के बाद विपक्ष का सरकार पर जमकर हमला बोला जा रहा है।  जी हाँ जैसे ही G-20 के सभी कार्यक्रम ख़त्म हुए विपक्षी गठबंधन इंडिया से जुड़े विवादित बयानों की  एक लिस्ट सामने आ गयी है।  बता दें की रविवार के दिन देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इस अवसर पर रात्रि भोज का आयोजन किया गया था , जहां देश के कई बड़े नेतागण और मुख्यमंत्रियों को इसका न्यौता मिला था।  जिसमें पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी शामिल हुई थी।  जिसको लेकर कांग्रेस ममता बनर्जी और नितीश कुमार की कड़ी आलोचना कर रहे हैं।  क्योंकि इस अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को रात्रिभोज का न्यौता नहीं मिला था जिस कारण कांग्रेस काफी गरमाया हुआ है।  बता ददन की ममता बनर्जी के इस भोज में शामिल होने पर पश्चिम बंगाल के कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने काफी आपत्ति दिखाई है।  जिस कारण उन्होंने कुछ ऐसा बयान दिया है जिसे सुनने के बाद शायद आप भी हैरान रह जाए।  
क्या कहा अधीर रंजन चौधरी ने ? 
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी  ने ममता बनर्जी से पूछा की क्या उनके इस रात्रिभोज में शामिल होने के कारण उनका मोदी सरकार के खिलाफ रुख तो कमजोर नहीं होगा? उन्होंने ममता बनर्जी से ये भी पूछा की क्या इसमें शामिल होने का उनके पास कोई और कारण है ? इसपर तृणमूल कांग्रेस ने पलटवार करते हुए कहा की  बनर्जी विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के अस्तित्व में  हिस्सा लेने वाली  प्रमुख सूत्रधारों में से एक ही हैं।  TMC ने आगे कहा की कांग्रेस के नेताओं को  प्रशासनिक दृष्टिकोण से पालन किए जाने वाले प्रोटोकॉल के बारे में उन्हेंजानकारी देने की कोई आवश्यकता नहीं है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

15 − 4 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।