महेंद्र नाथ पांडेय ने ‘मोदी युग’ को बताया कानून राज, बोले- देश विरोधियों पर है सरकार की नजर - Punjab Kesari
Girl in a jacket

महेंद्र नाथ पांडेय ने ‘मोदी युग’ को बताया कानून राज, बोले- देश विरोधियों पर है सरकार की नजर

श्री पाण्डेय ने कहा गृह मंत्रलाय जेएनयू समेत पूरे देश में राष्ट्रविरोधी तत्वों पर सख्त नजर रखे हुए

केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पांडेय ने मंगलवार को कहा कि ‘मोदी युग’ में देश में कानून का राज कायम है और आगे भी रहेगा और जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) हो या देश का कोई अन्य स्थान, राष्ट्रविरोधी तत्वों पर सरकार की नजर तथा किसी को गड़बड़ करने का मौका नहीं दिया जाएगा। 
जेएनयू में रविवार को हुई हिंसक घटनाओं के बाद वहां की स्थिति एवं देशभर जारी विरोध प्रदर्शनों के सवाल पर श्री पाण्डेय ने कहा, ‘‘मोदी युग में भारत में कानून का राज है। गृह मंत्रलाय जेएनयू समेत पूरे देश में राष्ट्रविरोधी तत्वों पर सख्त नजर रखे हुए है, जो भी होगा कानून के मुताबकि ही होगा। किसी को भी घबराने की जरूरत नहीं है।’’ डॉ0 पांडेय ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून के संबंध में समाज में फैलाया गया भ्रम अब दूर हो रहा है। 
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ता लोगों के बीच जाकर उन्हें सच्चाई बता रहे हैं तथा जल्दी ही पूरी तरह भ्रम दूर हो जाएगा। पूरा देश प्रधानमंत्री नरेंद, मोदी एवं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा इस संदर्भ में उठाये गए कदमों के साथ है।श्री मोदी को कथित तौर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं आसाम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई द्वारा ‘देश विरोधी’ बताने पर तीखी प्रतिक्रया व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि देश का दुनियां में मान बढ़ने वाले देश भक्त प्रधानमंत्री मोदी के बारे में ऐसी टिप्पणी अशोभनीय है तथा इसके लिए श्री गोगोई को माफी मांगते हुए अपना आरोप वापस लेना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।