Maharashtra: कोल्हापुर में आज शिवाजी प्रतिमा का अनावरण करेंगे राहुल गांधी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Maharashtra: कोल्हापुर में आज शिवाजी प्रतिमा का अनावरण करेंगे राहुल गांधी

Maharashtra: हरियाणा में चुनाव प्रचार थम गया है। गुरुवार को हरियाणा में जोरों-शोरों के साथ चुनाव प्रचार के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज महाराष्ट्र का रुख करेंगे। शुक्रवार को वह कोल्हापुर को दौरा करेंगे, जहां शाम को वह कस्बा बवाडा के भगवा चौक पर छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसके अलावा दो दिवसीय यात्रा के दौरान राहुल गांधी कई अन्य कार्यक्रम भी होंगे। उसी शाम राहुल गांधी कस्बा बावड़ा मंडप मैदान में 2001 से अधिक कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किए जाने वाले एक विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेंगे। हरियाणा और जम्मू कश्मीर के बाद कांग्रेस ने अब महाराष्ट्र की ओर अपना फोकस किया है, जहां आगामी दिनों चुनाव होना है।

Highlights

  • राहुल गांधी का दो दिवसीय महाराष्ट्र दौरा आज
  • कोल्हापुर में छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा का करेंगे अनावरण
  • शिवाजी प्रतिमा गिरने से राजनीतिक हलचल मची

5 अक्टूबर को इन कार्यक्रम में शामिल होंगे राहुल गांधी

5 अक्टूबर को राहुल गांधी कोल्हापुर में दिवंगत समाज सुधारक छत्रपति राजर्षि शाहू महाराज की समाधि पर जाकर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। जिसका हाल ही में लगभग 10 करोड़ रुपये की लागत से बड़े पैमाने पर जीर्णोद्वार किया गया है। बाद में लोकसभा में विपक्ष के नेता 1000 शीर्ष राजनीतिक नेताओं, कई गैर-सरकारी संगठनों, धार्मिक समूहों और अन्य आमंत्रितों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में सम्मान संविधान सम्मेलन में भाग लेंगे और उसे संबोधित करेंगे साथ ही उपस्थित लोगों के साथ बातचीत भी करेंगे।

छत्रपति शिवाजी पर सियासत तेज

पिछले दिनों महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग स्थित राजकोट में लगी छत्रपति शिवाजी जी 35 फुट ऊंची प्रतिमा गिरकर टूटने से महाराष्ट्र की राजनीति में भूचाल आ गया था। विपक्षी दलों खासकर कांग्रेस ने इस घटना को लेकर महाराष्ट्र सरकार पर जमकर हमला बोला था, जिसके बाद महाराष्ट्र सरकार से लेकर पीएम मोदी तक ने न सिर्फ खेद जताया था, बल्कि पीएम मोदी ने इस घटना पर गहरी पीड़ा जाहिर करते हुए सिर झुका कर महाराष्ट्र और देश की जनता से माफी मांगी थी। उधर राहुल गांधी की ओर से शिवाजी की मूर्ति का अनावरण किया जाएगा। कांग्रेस इसे जमीनी स्तर पर लोगों से जुड़ने की कोशिश के रूप में देख रही है। कांग्रेस का मानना है कि इससे लोगों में एक मजबूत संदेश जाएगा।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 − 2 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।