महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने मुंबई आईएफएससी पर लोगों को गुमराह किया: कांग्रेस - Punjab Kesari
Girl in a jacket

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने मुंबई आईएफएससी पर लोगों को गुमराह किया: कांग्रेस

NULL

वित्त मंत्री अरुण जेटली द्वारा लोकसभा को अंतरराष्ट्रीय वित्त सेवा केंद्र (आईएफएससी) के सबसे पहले गुजरात में स्थापित होने की जानकारी देने के कुछ दिन बाद कांग्रेस ने आज आरोप लगाया कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई में इस केंद्र को लाने की संभावना पर राज्य को गुमराह किया। इस मुद्दे पर फडणवीस पर निशाना साधते हुए कांग्रेस ने उन पर केद्र के दबाव में राज्य के हितों से समझौता करने का आरोप लगाया।

महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता सचिन सावंत ने आज संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए जेटली के बयान का जिक्र किया।
सावंत ने कहा, गुजरात के एक सांसद को दिये जवाब में, जेटली ने कहा कि गांधीनगर में एक अंतरराष्ट्रीय विथ (सेवा) केद्र विकसित किया जा रहा है और गुजरात के केद्र के पूरी तरह काम शुरू करने तथा इसकी पूरी क्षमता का प्रयोग किये जाने तक देश में किसी अन्य आईएफएससी का प्रस्ताव नहीं है। उन्होंने कहा कि केद्र के इस रुख ने फडणवीस का पर्दाफाश कर दिया है।

देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।